Tuesday, March 31metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

20 लाख की ड्रग्स के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा हनीफ खान

20 लाख की ड्रग्स के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा हनीफ खान

मुंबई, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की ऐंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) ने शुक्रवार को एक 32 वर्षीय व्यक्ति को लगभग 20 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई दवा लगभग एक किलोग्राम है। यह भी सामने आया है कि जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह कई लोगों का एक बड़ा ग्रुप चलाता था। एएनसी ने जोगेश्वरी (ईस्ट) इलाके के निवासी सबीर हनीफ खान को अंधेरी से गिरफ्तार किया। एएनसी के डेप्युटी कमिशन्रर शिवदीप लांडे ने बताया कि एएनसी की बांद्रा यूनिट ने गुरुवार को ही बीएमसी के एक स्कूल के पास खान को पकड़ने की तैयारी कर रखी थी। शिवदीप लांडे ने कहा, 'खान एक बैग लेकर आया। वह संदिग्ध रूप से बर्ताव कर रहा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास लगभग एक किलो नशीली दवाएं मिलीं, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि खान मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर्स
अध्यक्ष संजय निरुपम  कहा ने IL&FS को बचाने के लिए जनता का पैसा न फंसाए सरकार

अध्यक्ष संजय निरुपम कहा ने IL&FS को बचाने के लिए जनता का पैसा न फंसाए सरकार

मुंबई, 90 हजार करोड़ रुपये के घाटे और 3500 करोड़ रुपये के कर्ज में फंसी सरकारी क्षेत्र के वित्तीय संस्था आईएल ऐंड एफएस को बचाने के लिए सरकार जनता का पैसा दांव पर न लगाएं। यह मांग मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने की है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में निरुपम ने कहा कि सरकार इस डूबती संस्था को बचाने के लिए एलआईसी, सेंट्रल बैंक और एसबीआई जैसे सार्वजनिक संस्थानों में जमा आम जनता का पैसा दांव पर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एलआईसी, सेंट्रल बैंक और एसबीआई में छोटे, मध्यवर्ग के निवेशकों का पैसा बड़ी मात्रा में लगा है और आईएल ऐंड एफएस एक डूबता हुआ वित्तीय संस्थान है। निरुपम ने कहा कि आईएल ऐंड एफएस की खराब वित्तीय हालत के लिए सीधे-सीधे मोदी सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि पिछले तीन साल में कंपनी का कर्ज 44 प्रतिशत बढ़ा है और मुनाफा 900 प्रतिशत घटा है। 'समय पर चेत जाते तो
इंडोनेशिया में भूकंप और सूनामी के बाद 48 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भूकंप और सूनामी के बाद 48 लोगों की मौत

जकार्ता, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और इसके आसपास के इलाके में भूकंप और सूनामी ने भारी तबाही मचाई है। एक डिजास्टर एजेंसी के मुताबिक इस त्रासदी में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। इससे पहले एक अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि उनके अस्पताल में 30 लोगों के शव रखे हुए हैं, जो इस त्रासदी में मारे गए लोगों के हैं। कोमांग आदि सुजेंद्र नाम के अधिकारी ने मेट्रो टीवी को बताया था, 'हमारे अस्पताल में 30 लोगों के शव हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हमें कई लोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है।' बता दें कि शु्क्रवार को आए भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। यह मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर यहां से करीब 900 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित द्वीप के सबसे बड़े शहर माकासर तक महसूस किया पालू के दक्षिण में करीब 17
नरम पड़े पाकिस्तान के तेवर, कहा- भारत के साथ बातचीत ही एकमात्र उपाय

नरम पड़े पाकिस्तान के तेवर, कहा- भारत के साथ बातचीत ही एकमात्र उपाय

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत को लेकर दी गई तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब पाकिस्तान के तेवर नरम होते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत के साथ बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। कुरैशी ने अलजजीरा से कहा, 'युद्ध कोई विकल्प नहीं है। सैन्य तरीका उपाय नहीं है, बातचीत ही एकमात्र उपाय है।' बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'शांति-वार्ता बहाली की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से निराश हूं। हालांकि, मैं अपनी जिंदगी में बड़े ओहदों पर बैठे ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं, जिनके पास बड़ी तस्वीर देखने का नजरिया नहीं है।' इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच
आज का राशिफल 2018

आज का राशिफल 2018

मेष राशिफल: मेष राशि वालों आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपका साहस हैं, इसके कारण आज कुछ मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा वहीं आपको कुछ मामलों में संभलकर भी रहना होगा। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है, किन मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है आज क्या अच्छा हो सकता है मेष राशि वालों के वालों के साथ पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के छोटेछोटे काम जो आप टाल रहे थे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं। आज किन मामलों में मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा ज्यादा भावुक न हों। कोई बड़ा फैसला भी न करें। कुछ मामलों में आपकी सोच और सोचने का तरीका साफ नहीं होने से परेशानियां बढ़ सकती ह
दोस्तों के साथ खेल रहा था बच्चा, महिला ने ऊपर चढ़ा दी कार

दोस्तों के साथ खेल रहा था बच्चा, महिला ने ऊपर चढ़ा दी कार

मुंबई, में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक बच्चा दोस्तों के साथ पार्किंग में खेल रहा था. वहीं एक महिला ने कार निकाली और बच्चे के ऊपर चढ़ा दी. देखा जाता है कि कार के नीचे आने के बाद बड़ा हादसा होता है. लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जो किसी चमत्कार से कम नहीं था. कार नीचे से गुजरने के बाद बच्चा फिर उठ गया और दौड़ने लगा. सोशल मीडिया पर ये CCTV फुटेज काफी वीयरल हो रहा है. बच्चा खेलते वक्त नीचे बैठ गया और जूतों के लेस बांधने लगा. उसी वक्त महिला ने बिना देखा कार चला दी जिससे वो नीचे आ गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कार चला रही थी. ये घटना 24 सितंबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई के चेंबुर में हुई. महिला को डिनडोशी पुलिस ने रश ड्राइविंग के लिए गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें बेल मिल गई. महिला का नाम श्रद्धा चंद्राकर बताया जा रहा है. वहीं 8 वर्षीय बच्चे का नाम रहेशिया माथुर बताया ज
पति से झगड़े में पत्नी ने बच्ची को मार डाला

पति से झगड़े में पत्नी ने बच्ची को मार डाला

कल्याण: मानपाडा पुलिस में एक महिला पर अपनी 1 साल की बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले ननकण प्रसाद और पूजा प्रसाद डोंबिवली-पूर्व भोपर के विठाबाई चॉल में रहते हैं। पूजा का किसी से अवैध संबंध था। पति ने पत्नी को यह संबंध खत्म करने को कहा। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। बुधवार को भी दोनों झगड़ा हुआ। इसके बाद पति बाहर चला गया। उसके जाते ही पूजा ने गुस्से में अपनी 1 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गांव में फेंक दिया।
CCTV में कैद हुआ सोनम का गहना चोर

CCTV में कैद हुआ सोनम का गहना चोर

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर के गहने और महंगी साड़ियां लेकर चोर फरार हो गए। घटना बांद्रा पुलिस की है। सोनम के परिजन की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, सोनम का सारा सामान, जूलरी, महंगे उपहार और साड़ियां उन्होंने बांद्रा के रॉकडेल बंग्ले में रहने वाली मौसी के घर में रखे थे। चूंकि, शादी के बाद सोनम ने खुद का ‌घर नहीं लिया है। वह जल्द ही अलग घर लेकर रहने वाली हैं। इस वजह से उनका सारा सामान मौसी के घर में ही रहता है।
14 बच्चियों का बलात्कारी आखिरकार हुआ गिरफ्तार

14 बच्चियों का बलात्कारी आखिरकार हुआ गिरफ्तार

नवी मुंबई: पिछले 2 साल से जिस सीरियल बलात्कारी की दहशत थी, उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि रेहान अब्दुल राशिद कुरेशी अब तक 14 लड़कियों के साथ बलात्कार कर चुका है। नवी मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को रेहान को गिरफ्तार कर लिया। नवी मुंबई पुलिस ने रेहान की जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 34 वर्षीय रेहान मीरा रोड का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ वहां रहता था। आरोप है कि रेहान नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। उसके खिलाफ नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 6 और ठाणे, ठाणे ग्रामीण, पालघर व मुंबई क्षेत्रों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। रेहान पर आईपीसी की धारा 376, 363 सहित पॉक्सो कानून की धारा 4 व 8 के तहत मामला दर्ज क
दिव्यांगों का अधिकार हड़पा

दिव्यांगों का अधिकार हड़पा

मीरा-भाईंदर: दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर मनपा उन्हें काम-धंधा शुरू करने के लिए स्टॉल देती है, लेकिन इन स्टॉलों पर दबंगों का या फिर मनपा की मिलीभगत से सामान्य लोगों का कब्जा है। इसके चलते कई दिव्यांग अपने अधिकार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पिछले दिनों इस तरह की एक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रभावित दिव्यांगों को हौसला मिला है और वे एकजुट होकर प्रतिरोध जता रहे हैं। मीरा-भाईंदर मनपा ने दिव्यांग लक्ष्मी रस्तोगी का स्टॉल तोड़ उसे दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया। लक्ष्मी के साथ हुए अन्याय को प्रकाशित किया था। इसके बाद करीब 25 दिव्यांग एकजुट हुए और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मनपा आयुक्त का घेराव किया। आयुक्त बालाजी खतगावकर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने दिव्यांगों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें जल्द ही स्टॉल दिए जाएंगे। स्टॉल न देने की स्थिति में उन्होंने प