खुर्शीद आलम चोरी की गाड़ियों का सरगना
मुंबई : पिछले सप्ताह नेपाल में हुए इंडियन मुजाहिदीन के सरगना खुर्शीद आलम के मर्डर ने जांच एजेंसियों को दो दशक पहले नेपाली सांसद मिर्जा दिलशाद बेग की हत्या की याद दिला दी। बेग डॉन दाऊद इब्राहिम का खास आदमी था। इसके अलावा वह पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों के भी सीधे संपर्क में था। उसकी हत्या किसने की या किसके जरिए करवाई गई, इसको लेकर समय-समय पर अलग-अलग कहानियां सामने आती रहीं। दावा यह भी किया गया कि छोटा राजन ने रोहित वर्मा व अन्य लोगों के जरिए साल 1998 में नेपाल में बेग का मर्डर करवाया था, लेकिन यूपी पुलिस से जुड़े सूत्रों ने एनबीटी से कहा कि इस हत्या के पीछे दरअसल यूपी की जेल में बंद एक डॉन का हाथ था।
इस अधिकारी का कहना है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद जब अंडरवर्ल्ड में फूट पड़ी, तो छोटा राजन की गतिविधियां मूलत: बैंकॉक तक सीमित रहीं। नेपाल में किसी और डॉन का दबदबा था, ज








