देश की पहली कोस्टल रोड का काम अगले महीने से
मुंबई: मुंबई में देश के पहली कोस्टल रोड का निर्माण अक्टूबर में भूमिपूजन के बाद शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भूमिपूजन कर सकते हैं। बीएमसी की स्थायी समिति ने 12,721 करोड़ रुपये की लागत से कोस्टल रोड के पहले चरण के निर्माण कार्य को मंजूरी दे ही दी। इसे 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 9.98 किलोमीटर का निर्माण कार्य किया जाएगा। 1991 के डिवेलपमेंट प्लान में चिह्नित यह प्रॉजेक्ट अब जाकर साकार हो रहा है। केंद्र और राज्य समेत कुल 18 तरह की एनओसी मिलने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नगरसेवकों ने खुली जगह पर शहीद स्मारक, जॉगिंग ट्रैक समेत कई अन्य तरह के सुझाव दिए
कोस्टल रोड के निर्माण के बाद मुंबईकरों को करीब 70 हेक्टेयर खुली जमीन मिलेगी
70 हेक्टेयर खुली जगह
लागत पर सहमति: कोस्टल रोड की लागत को लेकर मचा बवाल भी मंगलवार को खत्म हो गया। 6,851 करोड़ र









