ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 119 करोड़ रुपये जुर्माना, 10 गुना ज्यादा चालान काटा
मुंबई
मुंबई में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने इस साल पिछले साल से 10 गुना ज्यादा चालान काटा है। इसके पीछे श्रेय जाता है ई-चालान सिस्टम को जिसकी मदद से अब नियमों का उल्लंघन करने वाले बचकर भाग नहीं पा रहे हैं। यही नहीं 2016 से अब तक ट्रैफिक पुलिस 119 करोड़ जुर्माना भी वसूल चुकी है। हालांकि यह बात दूसरी है कि जुर्माने वसूलने की दर में गिरावट आई है क्योंकि ज्यादातर आर्थिक दंड अभी तक भरा ही नहीं गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर 2016 से इस साल जून तक मुंबईकरों से ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामले में 119 करोड़ वसूले किए हैं। यह तथ्य हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर को आरटीआई निवेदन के जरिए मिला है। इसमें बताया गया है कि अक्टूबर 2016 में जब से ई-चालान की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है, ट्रैफिक मैनेजर अब तक 53 लाख ई टिकट जारी कर चुके हैं जिससे लगभग 172. 44 करोड़ जुर्माने की राशि तय होती है। इस









