Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

20 लाख रुपये की ठगी

20 लाख रुपये की ठगी

कल्याण : पुरानी गाड़ियों की खरीद-विक्री के व्यवसाय में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने एक व्यापारी को 20 लाख 53 हजार रुपये का चूना लगा दिया। कल्याण पश्चिम स्थित नमस्कार मंडल के सामने जय महाराष्ट्र सोसायटी में रहने वाले राजीव कपोते बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय करते हैं। कुछ दिनों पहले जितेंद्र प्रजापति ने उनको पुरानी गाड़ियों की खरीद-विक्री के व्यवसाय में निवेश करने और तागड़ा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था। जितेंद्र की बातों में आकर राजीव कपोते ने उनको 20 लाख 53 हजार रुपये की बड़ी धनराशि दे दी।
यौन संबंध के खुलासे के डर से बच्चे का कत्ल, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

यौन संबंध के खुलासे के डर से बच्चे का कत्ल, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

उल्हासनगर उल्हासनगर में 10 दिन पहले हुई बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि उसका यौन संबंध उजागर न हो, इसलिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि माणेरे गांव में रहने वाले गणेश आल्हाट के ग्यारह वर्षीय बच्चे हर्ष आल्हाट की 10 दिन पहले हत्या हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि जयजनता कॉलोनी कैंप नंबर पांच के जाकिर मोहमद अंसारी के मकान में रहने वाले असलम अंसारी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने इसके लिए 4 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने परिसर के एक सीसीटीवी में फुटेज देखा, जिसमें असलम अंसारी हर्ष के पीछे जा रहा है। असलम उसी दिन से गायब भी था। इसलिए पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि बिहार का है।
मराठा आरक्षण पर बोलीं पंकजा मुंडे, ‘मैं इस मुद्दे पर निर्णय में देरी नहीं करती’

मराठा आरक्षण पर बोलीं पंकजा मुंडे, ‘मैं इस मुद्दे पर निर्णय में देरी नहीं करती’

पुणे. मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को पंकजा ने कहा कि अगर वह इस मुद्दे की प्रभारी होती तो निर्णय लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं करती। पंकजा का यह बयान शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था,"भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री को बदलने की बात हो रही है।" मराठा आरक्षण को लेकर मराठी समुदाय के लोग पिछले चार दिनों से सड़कों पर हैं, इस दौरान उन्होंने राज्य में कई हिस्साें में हिंसक प्रदर्शन किया। पंकजा ने कहा- मैं सिर्फ आंदोलनकारियों से मिलने आई हूं - मुंडे ने बीड़ जिले के पारली में मराठा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के दौरान कहा,"मराठा आरक्षण की फाइल यदि मेरी मेज पर होती, मैं उसे एक पल के लिए भी देरी नहीं करती। इस मुद्दे पर इसलिए देरी हो रही है क्योंकि यह उच्च न्यायालय में लंबित
स्कूल के अंदर 12वीं के स्टूडेंट की चाकू घोंप कर हत्या, कारण स्पष्ट नहीं

स्कूल के अंदर 12वीं के स्टूडेंट की चाकू घोंप कर हत्या, कारण स्पष्ट नहीं

मुंबई. गुरुवार दोपहर शहर के भांडुप इलाके में 12वीं के एक छात्र की उसी के स्कूल में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। छात्र का शव स्कूल के एक कोने में खून से सना हुआ मिला। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कह रही है। ऐसे हुई वारदात - जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम सुशील कुमार वर्मा था। वह श्रीमती रामकली सन्मान सिंह कॉलेज में 12वीं साइंस का छात्र था। गुरुवार दोपहर एक युवक स्कूल में चेहरे पर रुमाल बांध कर आया और सुशील को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। आधा घंटे बाद सुशील के क्लास में वापस न लौटने पर उसके फ्रेंड्स ने उसे ढूंढना शुरू किया। तलाशी के दौरान सुशील का शव कॉलेज के एक कोने में मिला। सुशील की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी बॉडी पर चाकू से काटने के निशान थे। वीडियो फुटेज के सहारे पुलिस कर रही है जांच -
गोवा में इतिहास की किताब में नेहरु की जगह सावरकर की तस्वीर लगाई; कांग्रेस बोली- कल महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे

गोवा में इतिहास की किताब में नेहरु की जगह सावरकर की तस्वीर लगाई; कांग्रेस बोली- कल महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे

पणजी. गोवा में हाईस्कूल की 'भारत और समकालीन विश्व भाग-2 (लोकतांत्रिक राजनीति)' शीर्षक वाली इतिहास और राजनीति विज्ञान की पाठ्य पुस्तक में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटाकर उसकी जगह विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। इसके बाद कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बच्चों पर जबरदस्ती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा थोपे जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता बोले- कल महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे:एनएसयूआई के गोवा अध्यक्ष अहराज मुल्ला ने आरोप लगाते हुए पूछा है कि अभी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जगह विनायक दामोदर सावरकर ने ली है, तो क्या कल महात्मा गांधी भी हटा दिए जाएंगे? अहराज मुल्ला ने कहा,"यह बहुत दुख की बात है कि गोवा शिक्षा प्राधिकरण की पाठ्य पुस्तक से पंडित नेहरू की तस्वीर हटा दी गई और अपनी रिहाई के लिए अंग्रेजों को म
वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, बोले- एशिया कप में हिस्सा न ले टीम इंडिया

वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, बोले- एशिया कप में हिस्सा न ले टीम इंडिया

आईसीसी द्वारा जारी एशिया कप 2018 के शेड्यूल पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सख्त आपत्ति जताई है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम पर किसी की मनमानी नहीं चलेगी। सहवाग ने कहा कि सीरीज में मजबूरन खेलने से तो अच्छा है टीम इंडिया एशिया कप का बहिष्कार ही कर दे। गौरतलब है कि आईसीसी ने दो दिन पहले ही एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी किया था। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया को दो मैच लगातार खेलने हैं, जिसके खिलाफ सहवाग ने आवाज उठाई है। दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया को 18 सितंबर को क्वालीफायर टीम के साथ एक मैच खेलना है। इसके अगले ही दिन यानी 19 सितंबर को विराट ब्रिगेड का सामना पाकिस्तान के साथ होगा। इसका मतलब टीम इंडिया को बिना आराम किए दो वन-डे मैच खेलने हैं। शेड्यूल के खिलाफ बोलते हुए सहवाग ने कहा, 'आज के समयकौन सा देश एक के बाद एक लगातार दो मैच ख
‘इमरान के आने से भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव बढ़ेगा’

‘इमरान के आने से भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव बढ़ेगा’

Newsticker
पाकिस्तान में आम चुनावों में (जिन्हें जनरल इलेक्शन के बजाए जनरल सलेक्शन भी कहा जा रहा है) जीत हासिल करने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान ख़ान ने एक स्टेट्समैन बनने की कोशिश की. अपने भाषण के अधिकतर हिस्से में उन्होंने बताया कि वो पाकिस्तान में क्या-क्या बदलाव लाएंगे, किन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें सुलझाने के लिए क्या-क्या करेंगे. प्रशासनिक सुधार, ख़र्च में कटौती, सुधार कार्यक्रम और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर उन्होंने ज़ोर दिया. लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौतियों पर भी बात की. उन्होंने चीन के साथ पाकिस्तान के रिश्तों से शुरुआत करते हुए कहा कि चीन की उपलब्धियां उन्हें प्रेरित करती हैं. इसके बाद उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में बात की और वही सब बातें की जो पाकिस्तान के अन्य नेता अब तक करते आए हैं, जैसे कि प
डबल मर्डर में जीडी के बाहर नई आहट

डबल मर्डर में जीडी के बाहर नई आहट

Newsticker
इलाहाबाद : चारपाई पर मिली सास गोमती देवी व बहू सोना की लथपथ लाश के मामले में थरवई पुलिस ने चंद्रकेश की तहरीर पर लूट की खातिर हत्या किए जाने का मुकदमा जीडी में दर्ज कर लिया। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान मौके से मिले क्लू के आधार पर पुलिस कुछ और बिंदुओं पर जांच कर रही है। बहू सोना देवी के कुछ कपड़े फटे मिलने से आशंका जताई गई कि कहीं उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश तो नहीं हुई। ऐसे में विरोध पर बहू के साथ ही सास की भी हत्या कर दी गई, हालांकि अब तक की तफ्तीश में जमीन का विवाद भी सामने नहीं आया है। अलबत्ता दो साल पहले चंद्रकेश से रास्ते में कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की बात सामने आई है। चंद्रकेश मूलरूप से बहमलपुर गांव का निवासी है। तीन दिन पहले उसकी पत्नी और मां की घर के बरामदे में सोते समय हत्या कर दी गई। वारदात के समय चंद्रकेश प्राइवेट ड्यूटी करने गया था। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस पुरा
सीएम योगी की घोषणाः प्रतापगढ़ हत्याकांड के पीडित परिजनों को 10-10 लाख

सीएम योगी की घोषणाः प्रतापगढ़ हत्याकांड के पीडित परिजनों को 10-10 लाख

Newsticker
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री कोष से प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ में रात दो सगे भाइयों की हत्या के विरोध में अभी भी जिले में माहौल तनावपूर्ण है। कौहड़ौर बाजार में इन व्यापारी भाइयों की हत्या के विरोध में लोगों ने सुबह से ही सड़क जाम कर दी है। यह सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग कर रहे थे। आला अधिकारी मौके पर हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के अन्दर कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए जोन व जिले के अधिकारियों को सचेत किया है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस घटना में संलिप्त दोषी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख
यात्री ने मारी लात, ट्रेन से टकराकर रेलकर्मी की मौत

यात्री ने मारी लात, ट्रेन से टकराकर रेलकर्मी की मौत

मुंबई पश्चिम रेलवे पर यात्री की हरकत से बुधवार को ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारी की जान चली गई। सुबह 9 बजे के करीब लोअर परेल और महालक्ष्मी स्टेशन के बीच ट्रैक पर काम कर रहे श्रवण सानप (47) ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सानप के साथी ट्रैकमैन द्वारा बताया गया कि घटनास्थल पर ट्रेन की फुटबोर्ड पर लटके किसी यात्री द्वारा लात मारे जाने के कारण सानप का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी ट्रेन के चपेट में आ गए। रेलवे ने बताया गया कि ट्रैकमैन सानप पूरी सुरक्षा के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान सानप के अलावा 7 और रेलकर्मी लोअर परेल-महालक्ष्मी के बीच काम कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया, ‘काम के दौरान सुपरवाइजर ने देखा कि ट्रेन आ रही है, उसने सीटी बजा कर कर्मचारियों को सतर्क कर दिया। सानप और उसका सहयोगी ट्रैक के पश्चिमी छोर पर चले गए, जबकि 6 अन्य दूसरी दिशा में थे।’ घटना के चश्मदीद नामदेव अव्हाड (सानप के सहयोग