राहुल के वार के आगे बहुमत के बावजूद बेचैन दिखी मोदी सरकार
संसद में लोग गले मिलते हैं, पर गले पड़ जाते हैं ये भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ. बहस होनी थी सरकार के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव पर. बहस हुई. चर्चा भी हुई. पर देश का ध्यान बंट गया राहुल गांधी की झप्पी पर. वो भी संसद के सदन में. झप्पी ली देश के प्रधानमंत्री की. मोदीजी की. जो देश-दुनिया में झप्पियां लेने के लिये मशहूर हैं. शायद ही कोई ऐसा विदेशी नेता होगा, जिसके वो गले न पड़े हों. हर नेता के गले पड़ते उनकी तस्वीर से सोशल मीडिया अटा पड़ा है.संसद में गजब हो गया. राहुल ने अपना भाषण खत्म किया और जब तक कोई कुछ समझता वो मोदी जी की सीट पर जा पंहुचे. उनसे खड़े होने को कहा, जब वो नहीं माने तो वहीं बैठे ही उनके गले लग लिये. बाद मे वो बोले ये बीजेपी की नफरत की राजनीति को उनका प्यार भरा जवाब है.
पहली बार मोदी जी को झेलते हुये देखा गया. पशोपेश में. वैसे अकसर ऐसा होता नहीं है कि मोदी जी के स








