Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

कांग्रेस बोली, ‘जो कीचड़ PM ने सोनिया गांधी पर उछाला, वो उन पर ही जा गिरा’

कांग्रेस बोली, ‘जो कीचड़ PM ने सोनिया गांधी पर उछाला, वो उन पर ही जा गिरा’

नई दिल्ली : अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में फिनमेक्के निका के पूर्व प्रमुख जियुसेप्पे ओरसी और ब्रूनोस्पागनोलिनी समेत पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है. इस मामले में अब 20 जुलाई को सुनवाई होगी. उधर, इस घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दो दिन पहले दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया था. भारत ने जेम्स के प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू कर दी है. अब इस मामले में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दुबई में गिरफ्तार किया जा चुका है. जेम्स के वकील रोजमैरी पट्रिजी ने स्पष्ट कहा है कि मोदी सरकार और उनके सहयोगियों ने क्रिश्चियन मिशेल पर इस मामले में सोनिया गांधी का नाम लेने के लिए दबाव डाला था. सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के षडयंत्रों के पत्ते अब
दाऊद की एक और संपत्ति की होगी नीलामी

दाऊद की एक और संपत्ति की होगी नीलामी

मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की एक और प्रॉपर्टी नीलाम होगी। इस संबंध में सरकार की तरफ से अखबारों में विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नीलामी 9 अगस्त को होगी। उस दिन दाऊद के अलावा भी 8 अन्य लोगों की संपत्तियों की नीलामी होगी।सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त को साफेमा यानी स्मगलिंग ऐंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) ऐक्ट के तहत भिंडी बाजार स्थित दाऊद की एक संपत्ति नीलाम होने जा रही है। साफेमा के तहत सरकार ने मुंबई के अलावा औरंगाबाद, वलसाड, दमन, सूरत और अहमदाबाद की कुल 9 संपत्तियों की नीलामी के लिए भी बोली आमंत्रित की है। इन 9 में से सिर्फ एक प्रॉपर्टी दाऊद के परिवार की है, जो पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी का बेस प्राइस यानी आधार मूल्य 79,43,000 रुपए निर्धारित किया गया है। बोली लगाने वाले को डिपॉजिट यानी बयाना राशि के रूप में 25 लाख रुपए जमा करने होंगे। इस
सजा देने के लिए क्लास में छात्र की उतार दी शॉर्ट्स, महिला टीचर गिरफ्तार

सजा देने के लिए क्लास में छात्र की उतार दी शॉर्ट्स, महिला टीचर गिरफ्तार

नवी मुंबई महाराष्ट्र के कलंबोली के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला टीचर पर आरोप है कि उसने 6 साल के बच्चे को क्लास के सारे बच्चों के सामने शॉर्ट्स उतारने की सजा दी। महिला टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले बच्चे के पिता खुद रायगड जिला परिषद स्कूल में टीचर हैं। कलंबोली थाने के एसआई मछींद्र खडे ने बताया कि बच्चे के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे ने क्लास में सीटी बजाई। इसके लिए क्लास टीचर ने पूरी क्लास के सामने उसकी शॉर्ट्स उतार दी। उनके बच्चे को बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। आरोपी टीचर का पक्ष पुलिस ने बताया कि घटना 14 जुलाई की है लेकिन तीन दिन बाद घटना तब सामने आई जब एक दूसरे बच्चे की मां ने पीड़ित बच्चे की मां को जानकारी दी। पीड़ित बच्चे की मां ने घर आकर बच्चे के पिता को घटनाक्रम बताया। उसके बाद उन लोगों ने अपने बेटे से पूछा तो उसने
25 रुपये प्रति लीटर तय की जाए दूध की कीमत, वापस ले लेंगे आंदोलन: राजू शेट्टी

25 रुपये प्रति लीटर तय की जाए दूध की कीमत, वापस ले लेंगे आंदोलन: राजू शेट्टी

मुंबई महाराष्ट्र में दूध के दामों में बढ़ोतरी के लिए जारी आंदोलन में जहां गुरुवार को किसान अपने गाय और भैंस लेकर सड़कों पर उतर आए वहीं स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने गुरुवार को कहा कि दूध की खरीद का मूल्य बढ़ाने पर सरकार के सहमत होने तक डेयरी किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि राज्य में किसान दूध खरीद के मूल्य में पांच रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार से आंदोलन कर रहे हैं। राजू शेट्टी ने मीडिया से कहा, 'यदि दूध की खरीद का दाम लगभग 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाता है तो मैं आंदोलन वापस लेने को तैयार हूं।' लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि मुद्दे के समाधान के लिए बुधवार रात जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से उनकी चर्चा विफल रही। सरकार से जुड़े सूत्रों ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलन समाप्त कराने के प्रयास के तहत गिरीश महाजन को शेट्टी
पांच बैंकों के विलय के बाद SBI ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ग्राहकों को होगा ‘फायदा’

पांच बैंकों के विलय के बाद SBI ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ग्राहकों को होगा ‘फायदा’

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) में पांच अन्य बैंकों के विलय को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही एसबीआई ने कुछ बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं. पहला यह कि बैंक का कस्टमर बेस 25 करोड़ से बढ़कर अब 37 करोड़ हो गया है. दूसरा रिकॉर्ड यह कि मर्जर के बाद एसबीआई संपत्ति के मामले में दुनिया के टॉप 50 बैंकों में शामिल हो गया है. एसबीआई में पांच सहायोगी बैंकों के विलय के बाद सरकार की तरफ से कहा गया कि इससे बैंक का लाभ बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में मदद मिलेगी. कर्मचारियों की छंटनी से इंकार किया बैंकों के मर्जर से कर्मचारियों की छंटनी की आशंका पर सरकार ने इससे इंकार किया. वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने स्टेट बैंक विधेयक पर राज्यसभा में हुई चर्चा के जवाब में यह बात कही. वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया. लोकसभा इस विधेयक को
KDMC की बैठक स्थगित

KDMC की बैठक स्थगित

कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका की सड़कों के गड्ढों की वजह से 5 जाने जा चुकी हैं, मगर जनप्रतिनिधियों पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा। मंगलवार को बुलाई गई महासभा के दौरान जनता की समस्याओं से उलझने की बजाए आपसी वाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोपों में उलझे नजर आए। भारी हंगामा रहा। राजदंड लेकर भागने जैसी घटना देखने को मिली। इसी हंगामे में महासभा की बैठक में स्थगित कर दी गई।
बुधवार रात से एलफिंस्टन स्टेशन कहलाएगा प्रभादेवी

बुधवार रात से एलफिंस्टन स्टेशन कहलाएगा प्रभादेवी

मुंबई: पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर एलफिंस्टन रोड स्टेशन का नाम अब प्रभादेवी करने का अधिकारिक निर्णय लिया गया है। स्टेशन के नाम में यह बदलाव 18 जुलाई की मध्यरात्रि यानी 24.00 बजे से होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन बोर्डों, इंडिकेटरों, उद्घोषणा प्रणाली इत्यादि में आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं। प्रभादेवी स्टेशन का कोड PBHD होगा।
पत्नी संग मिलकर सास और दो सालों की हत्या करने वाले अपराधी को सजा-ए-मौत

पत्नी संग मिलकर सास और दो सालों की हत्या करने वाले अपराधी को सजा-ए-मौत

मार्च 2013 में कानपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में एडीजे 3 की कोर्ट ने आरोपी पति व पत्नी को दोषी मानते हुए सजा का ऐलान किया है. कोर्ट ने आरोपी पति को जघन्य हत्याकांड का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई. वहीं पत्नी को आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. दरअसल, पहली पत्नी की हत्या मामले में आजीवन उम्रकैद की सजा काट रहे जाकिर उर्फ राशिद पैरोल के दौरान फरार हो गया था. इस बीच उसने अपनी दूसरी पत्नी की मां और दो सालों की हत्या कर दी. मामला मार्च 2013 का है. जब फरारी के बाद बहराइच का रहने वाला राशीद पत्नी शकीला उर्फ बिट्टा के साथ कानपुर आया. उसने ग्वालटोली के मछलीवाला हाता स्थित मोहम्मद कामरान के चमड़ा कारखाने में चौकीदार की नौकरी शुरू की. पांच मार्च की रात को शकीला की 55 वर्षीय मां जैनब, 25 वर्षीय भाई हयाज, 35 वर्षीय भाई इब्राहिम समेत 3 वर्षीय भाई सद्दाम कारखाने पहुंचे. सा
अमित शाह की टिप्स के बाद योगी सरकार और बीजेपी संगठन में हुई अहम बैठक, बना रोडमैप

अमित शाह की टिप्स के बाद योगी सरकार और बीजेपी संगठन में हुई अहम बैठक, बना रोडमैप

उत्तर प्रदेश बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई और 2019 लोकसभा चुनावाें का रोडमैप तैयार किया गया. इसमें सबसे ज्यादा फोकस संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर रहा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और दोनों डिप्टी सहित पार्टी के नेताओं ने भाग लिया. मिशन 2019 का सफर कैसे आसान हो सके? इसका रास्ता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिखा चुके थे, लेकिन संगठन और सरकार एक साथ कैसे मिल कर चले? इसके लिए आज पार्टी कार्यालय पर संगठन और सरकार एक साथ बैठे. प्रदेश में गठबंधन के सियासी माहौल में दलितों और पिछड़ों को कैसे साधा जाए? कैसे उनको पार्टी के साथ जोड़ा जाए? और सरकार की योजनाओं को कैसे जरुरतमंदों के द्वार तक पहुंचाया जाए? इस पर फोकस किया गया. शाहजहांपुर में पीएम मोदी का स्वागत करेगा प्रदेश बीजे
मुंबई के पालघर में दूध से भरा टैंकर पलटा, दस हजार लीटर दूध सड़क पर फैला

मुंबई के पालघर में दूध से भरा टैंकर पलटा, दस हजार लीटर दूध सड़क पर फैला

मुंबई से सटे पालघर में बुधवार सुबह दूध से भरा टैंकर पलट जाने से करीब दस हजार लीटर दूध बर्बाद हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को रास्‍ते से हटाया और दूध साफ करने का काम शुरू कर दिया. वहीं दूसरी तरफ पंढरपुर में आंदोलनकारियों ने दूध से भरे ट्रक को रोक लिया और कई लीटर दूध के पैकेट सड़क पर फेंक दिए. किसानों की हड़ताल के चलते पहले ही मुंबई में दूध की कमी देखी जा रही है, ऐसे में दस हजार लीटर दूध के सड़क पर गिर जाने से लोगों को दिक्‍कत का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार मुंबई के किसान दूध का उचित दाम लेने के लिए पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं. इसी दौरान बुधवार को विरार से मुंबई जा रहा दूध से भरा टैंकर पालघर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दस हजार लीटर दूध सड़क पर ही बिखर गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को रास्‍ते