Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होगी चर्चा

मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होगी चर्चा

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया. सरकार की ओर से 46 विधेयकों को एजेंडे में रखा गया है जिनमें तीन तलाक, भगौड़ा आर्थिक अपराधी और स्टेट बैंक निरसन जैसे कई अहम विधेयक शामिल हैं. मॉनसून सत्र 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 18 बैठकें होनी हैं. मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में पहला अविश्वास स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस और टीडीपी के कई सांसदों ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिसमें से एक प्रस्ताव को सदन में 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद स्पीकर की ओर से स्वीकार किया गया. अब इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा और वोटिंग कराई जाएगी.
विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट टीम में शामिल, मो. शमी की वापसी

विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट टीम में शामिल, मो. शमी की वापसी

मुंबई: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार भारतीय टेस्‍ट टीम में स्‍थान मिला है इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले तीन टेस्‍ट के लिए बुधवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें पंत का नाम शामिल है. उधर, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को टीम का ऐलान किया. चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह मिली है हालांकि वे चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे.टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा अभी चोट से पूरी तरह से उबरे नहीं है इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. पंत के अलावा दिनेश कार्तिक के रूप में दूसरे विकेटकीपर हैं. साहा के चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस
12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल को तीन साल की सजा

12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल को तीन साल की सजा

मुंबई जिले के तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2013 में एक 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल को वसई सेशन कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। तलासरी स्थित आश्रमशाला में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा को नवंबर, 2013 को आश्रमशाला के प्रिंसिपल बालाजी क्षीरसागर ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर 30 नवंबर को तलासरी पुलिस ने धारा 354, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया। चार साल बाद केस की सुनवाई करते हुए वसई सेशन कोर्ट ने आरोपी प्रिंसिपल को तीन साल व 5 हजार दंड की सजा सुनाई है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के इशारे पर भारतीय लड़कियों को शादी के लिए फंसाया जा रहा है

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के इशारे पर भारतीय लड़कियों को शादी के लिए फंसाया जा रहा है

मुंबई पाकिस्तान की तरफ से भारत की जासूसी के तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब एक नए तरह की साजिश रची जा रही है, जिसके तहत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के इशारे पर भारतीय लड़कियों को शादी के लिए फंसाया जा रहा है। यह सब हो रहा है मेट्रीमॉनियल साइट्स की फर्जी प्रोफाइल के जरिए। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, होता यों है कि पाकिस्तानी ‘लड़के’ भारतीय लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें पाकिस्तान ले जाते हैं और फिर उनसे भारत विरोधी गतिविधियां जबरदस्ती करवाते हैं। खूबसूरत दिखने वाले लड़कों का भारतीय मेट्रीमोनियल साइट्स पर फर्जी अकाउंट खोला जाता है। फिर भारतीय लड़कियों को फंसाकर पाकिस्तान + लाने की साजिश रची जाती है। पाकिस्तान में एक बार आ जाने पर वहां से बाहर निकलना लड़कियों के लिए असंभव सा हो जाता है। इसका एक उदाहरण अंधेरी के चार बंगला जैसे पॉश इलाके में देखने को मिला। प्रिया (बदला हुआ
मुंबई के अंदर 6 महीने में 2 लाख चूहे खल्लास, लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का खतरा बढ़ा

मुंबई के अंदर 6 महीने में 2 लाख चूहे खल्लास, लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का खतरा बढ़ा

मुंबई लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी फैलाने वाले चूहों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी ने महानगर में 2 लाख से अधिक चूहे मारे हैं। चूहों की बढ़ती संख्या से आमजन के साथ बीएमसी भी परेशान है। औसत देखें, तो हर महीने 30 हजार से अधिक चूहे महानगर में मारे जा रहे हैं। बृहन्‍मुंबई महानगरपाल‍िका (बीएमसी) ने मुंबईकरों से चूहों को बढ़ाना वाली चीजें खुले में न छोड़ने की अपील की है। अब तक 3 की मौत बारिश के दौरान चूहों के मूत्र से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस बेहद खतरनाक है। जून से लेकर अब तक इस बीमारी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। ताजा मामला वर्ली का है, जहां 17 साल लड़के की मौत हो गई। बीएमसी कीटनाशक विभाग के प्रमुख डॉ. आर. नारिंग्रेकर ने बताया कि मॉनसून शुरू होने से पहले हर साल चूहों पर नियंत्रण रखने के लिए अभियान चलाया जाता है। मानखुर्द में
ट्रेन में चूहे दिखने की शिकायत पर वकील को 19 हजार रुपये मुआवजा

ट्रेन में चूहे दिखने की शिकायत पर वकील को 19 हजार रुपये मुआवजा

मुंबई मुंबई-एर्नाकुलम दुरंतो ट्रेन में चूहे दिखने की शिकायत करने वाली वकील को उपभोक्ता अदालत ने 19,000 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया है। फोरम ने खराब सर्विस के लिए सेंट्रल रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। फोरम ने कहा कि लोगों ने अच्छी सुविधाओं के लिए पैसे दिए हैं, उन्हें अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए। ट्रेन में चूहे दिखने की शिकायत ऐडवोकेट शीतल कनकिया और उनकी रिश्तेदार हेमा कनकिया ने 2015 में की थी। उन्होंने साउथ मुंबई जिला उपभोक्ता अदालत में 2 दिसबंर, 2015 को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने ट्रेन में चूहे दिखने की शिकायत थी तो उनसे कहा गया था कि ट्रेन में ये आम बात है और इतनी बड़ी ट्रेन को साफ करने के लिए स्टाफ को तीन दिन मिलते हैं। उन्होंने टिकटचेकर को भी लिखित में शिकायत दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रेलवे की दलील उन्होंने दावा किया कि उन्हें ट्रेन में जो खाना
महाराष्ट्र में दूध संकट बरकरार, टैंकरों को रोक रहे शेतकरी संगठन कार्यकर्ता गिरफ्तार

महाराष्ट्र में दूध संकट बरकरार, टैंकरों को रोक रहे शेतकरी संगठन कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुंबई महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों द्वारा चल रही हड़ताल का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है और हड़ताल जारी रहने की स्थिति में दिक्कत बढ़ सकती है। आंदोलन को देखते हुए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से दूध मुंबई भेजा जा रहा है। गुरुवार से दूध किसान बाल-बच्चों और जानवरों को लेकर सड़क पर उतरेंगे और राज्य भर में चक्का जाम करेंगे। बुधवार को मुंबई की ओर गुजरात से लाखों लीटर दूध लेकर आ रही ट्रेनों को रोकने किसान नेता राजू शेट्टी डहाणू स्टेशन पहुंचे। इस बीच पुणे में दूध के टैंकर रोकने की कोशिश कर रहे स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। ये लोग पुणे के पास दूध ले जा रहे ट्रकों को रोक रहे थे। आंदोलन की अगुआई कर रहे सांसद और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी का कहना है, 'हम गोवा, कर्नाटक
UP के 15 लाख राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों का एचआरए-भत्ता दोगुना

UP के 15 लाख राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों का एचआरए-भत्ता दोगुना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 15 लाख राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों का एचआरए दोगुना करने के फैसले पर मुहर लग गई। आवास भत्ता दोगुना करने के बाद सरकार पर वित्तीय भार भी बढ़ेगा। इसके साथ ही नौ फैसलों पर मुहर लगी है। ये हुए फैसले 1 - एच आर ए दोगुना करने का फैसला सरकार ने लिया है। कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी राज्य कर्मचारियों काएचआरए बढ़ाकर दोगुना किया गया। 15 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा और राज्य सरकार पर 2023 करोड़ का वित्तीय भार आएगा, 1 जुलाई 2018 से बढ़ोतरी लागू होगी, अगस्त के वेतन सभी को बढ़े हुए भत्तों के साथ मिलेगा । 2 - हमारे 2008 में नगर एलाउंस भत्ता सुनिश्चित किया गया था, अब नगर प्रतिकर भत्ता दोगुना किया गया है न्यूनतम 340 और अधिकतम 900 रुपये दिया जाएगा। 175 करोड़ का वित्तीय भर प्रद
ENGvIND 3rd ODI LIVE: बेयरस्टो और विन्स ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

ENGvIND 3rd ODI LIVE: बेयरस्टो और विन्स ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निणार्यक वनडे मुकाबले में भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रनों पर रोक दिया। बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज का यह आखिरी मैच है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। उनके अलावा शिखर धवन 44 और महेंद्र सिंह धोनी ने 42 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए इस मैच में स्पिन सबसे हिट रही। आदिल राशिद ने एक ही ओवर में कोहली और रैना को आउट करके मैच का रुख बदल दिया। राशिद के साथ मोईन अली भी असर
डंबल मार-मारकर सिक्यॉरिटी गार्ड ने की युवती की हत्या

डंबल मार-मारकर सिक्यॉरिटी गार्ड ने की युवती की हत्या

नई दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश में सिक्यॉरिटी गार्ड का काम करने वाले एक अधेड़ ने डंबल मार-मारकर 20 साल की एक युवती की हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने लड़की के चेहरे और सिर पर डंबल के 15 से 20 वार किए। वारदात वाले कमरे में चारों ओर खून ही खून फैल गया। पुलिस ने लड़की के शव को अर्धनग्न हालत में बरामद किया। साउथ दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि हत्या की यह वारदात संगम विहार थाना इलाके में हुई। रविवार रात 11 बजे पुलिस को कॉल की गई। मृतक लड़की की अभी तक पूरी तरह से पहचान नहीं हो सकी है। उनकी हत्या करने के आरोप में रामवीर (50) नाम के सिक्यॉरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार गार्ड की पत्नी नीलम ने पुलिस को कॉल करके यह जानकारी दी कि उसके पति ने एक लड़की की हत्या कर दी है। आरोपी रामवीर छह-सात सालों से अपनी पत्नी