ढाई साल तक शैलजा ने पति से छुपाए रखी हांडा से ‘दोस्ती’ की बात!
एक मेजर ने दूसरे मेजर की पत्नी का दिल्ली की सड़क पर सरेआम कत्ल कर दिया ये खबर तो आप सबको पता है. पर वो वजह क्या थी जिसकी वजह से मेजर निखिल ने शैलजा का कत्ल किया? क्या ये कत्ल अचानक गुस्से के आलम में हो गया या फिर मेजर कत्ल करने के इरादे से ही घर से निकला था? तो आइए इन सारे सवालों के साथ-साथ आपको इस सवाल का भी जवाब देते हैं कि आखिर मेजर निखिल ने शैलजा का कत्ल क्यों किया.
मेजर निखिल ने शैलजा का क़त्ल क्यों किया? क्या शैलजा निखिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी इसलिए? या निखिल शैलजा से पीछा छुड़ाना चाहता था इसलिए? 23 जून की दोपहर को निखिल और शैलजा में झगड़ा क्यों हुआ? क्या निखिल ने क़त्ल की प्लानिंग पहले से कर रखी थी? शैलजा से मिलने निखिल दो चाकू लेकर क्यों आया था? क्या 23 जून को दोनों की मुलाक़ात पहले से तय थी? आख़िर निखिल और शैलजा के रिश्ते का सच क्या है? कहते हैं कि किसी भी क़त्ल के पीछे कोई न









