मंत्रियों जैसा रुतबा दिखाने के लिए मुंबई के ठग ने बनाया शानदार चेंबर
मुंबई
कांदिवली के मिलिंद लवाते को ठगी के जरिए करोड़पति बनना था। उसे पता था कि लोगों को इंप्रेस करने के लिए उसे कोई 'रुतबा' दिखाना पड़ेगा। इसीलिए उसने बाजार में अपनी छवि बड़े सरकारी बाबू के तौर पर पेश की और अपने केबिन को इस तरह बनवाया कि लोगों को लगे कि वे किसी मंत्री के चेंबर में बैठे हैं। उसे पिछले सप्ताह मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को दिल्ली पुलिस भी उससे पूछताछ और उसकी कस्टडी लेने मुंबई आई। दिल्ली में उसने किसी व्यक्ति को 60 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का वादा किया था और कमिशन के तौर पर उससे 6 करोड़ रुपये ले लिए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अघिकारी के अनुसार, मिलिंद पहले दूध की थैलियां बेचा करता था। बाद में वह रीयल इस्टेट बिजनेस में आ गया। मकान बेचने पर उसे 2 प्रतिशत कमिशन मिलता था। धीरे-धीरे उसका बैंक बैलेंस बढ़ने लगा। कई बार ऐसा हुआ कि उसका दिखाया घर किसी ग्राहक क









