गलती से ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, कार ने 6 लोगों को मारी टक्कर
मुंबई. शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले धारावी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बोलेरो कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। कार को एक 19 वर्षीय लड़की चला रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि जब वह सिग्नल पर पहुंची तो ब्रेक मारने के जगह उसने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे गाड़ी की रफ्तार तेज हो गई। घायलों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना 19 जून शाम 5:30 बजे अंबेडकर गार्डन वाई जंक्शन के पास की है। सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। कार चलाने वाली लड़की का नाम ध्रुवी राजपाल जैन है। ध्रुवी कालबादेवी इलाके में रहती है और एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। ध्रुवी अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांद्रा जा रही थी। इसके लिए उसने किराए पर गाड़ी ली थी।
गाड़ी जब धारावी पहुंची तो एक सिग्









