‘खराब कार’ देने पर बिजनसमैन ने ऑडी से मांगा 6.64 करोड़ रुपये
मुंबई
महाराष्ट्र के बिजनसमैन और ऐक्टर सचिन जोशी ने मशहूर कार निर्माता कंपनी ऑडी पर करीब 6.64 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए केस किया है। कन्ज्यूमर प्रॉटेक्शन ऐक्ट 1986 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराते हुए सचिन जोशी ने ऑडी से मुआवजे की राशि देने की मांग की है। सचिन जोशी के अलावा पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी अविनाश भोंसले ने भी ऑडी कंपनी पर उन्हें खराब कार की डिलिवरी देने दोनों कारोबारियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें डिफेक्टिव कार की सप्लाई दी है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक परेशानी उठानी पड़ी है। जानकारी के अनुसार, सचिन जोशी ने ऑडी इंडिया, उसकी सब्सिडियरी कंपनी ऑडी एजी और कंपनी के मुंबई स्थित तीन सर्विस सेंटर्स के खिलाफ कन्ज्यूमर प्रॉटेक्शन ऐक्ट के तहत केस दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की है।
बैंक से लोन भी लिया
इस केस में सचिन ने ऑडी से मुआवजे के रुप में 5 करोड़ रुपय








