जल्द ही होगी युति की घोषणा: उद्धव ठाकरे
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उद्धव ने कहा कि हम चुनाव मिलकर ही लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का अपने पिता और शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे से किया वादा पूरा करेंगे। ठाकरे बांद्रा में रंग शारदा ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं और चुनाव में पार्टी के टिकट के आकांक्षी लोगों को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा- शिवसेना एक बार फिर महाराष्ट्र में सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र में सत्ता चाहता हूं, लिहाजा मैंने सभी टिकट के आकांक्षियों को बुलाया है। मैं सभी निर्वाचन क्षेत्रों में युति के उम्मीदव









