महिला और तीन माह की बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया
नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। जिसमें महिला तथा उसकी तीन माह की पुत्री की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सुसराल पक्ष ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
नगर के मोहल्ला समादीन निवासी जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने बहन की शादी नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी कासिम से चार वर्ष पूर्व की थी। उस दौरान उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन बहन की सुसराल के लोग दहेज से संतुष्ट नही थे और उसकी बहन को प्रताड़ित कर दो लाख रुपये की मांग करते थे।
तीन माह पूर्व उसकी बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसके छोछक में उन्होंने एक लाख रुपये दिए थे लेकिन उक्त लोग उससे भी संतुष्ट नहीं हुए और फिर से बहन से बचे हुए एक लाख रुपये लाने को कहा। तब ब









