पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़, 16 की मौत, लाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
मुंबई/पुणे : मुंबई के बाद अब भारी बारिश के कारण पश्चिम महाराष्ट्र बाढ़ का संकट झेल रहा है। पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में बाढ़ से जुड़े हादसों के कारण 16 लोगों की जान जा चुकी है। लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के साथ-साथ भारतीय वायुसेना और नेवी राहतकार्य में जुटे हैं।
पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और सतारा बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं और अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। इन इलाकों से करीब 1,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान सांगली और कोल्हापुर जिलों को झेलना पड़ा है। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ की 22 टीमों समे









