पति ने दिया सस्ता स्मार्टफोन, गुस्से में आकर पत्नी ने की आत्महत्या
भोपालः मध्य प्रदेश के पिपलानी इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां जब एक बीवी को महंगा स्मार्टफोन नहीं मिला तो उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया उन दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी।
उन दोनों दंपत्ति के बीच एक दिन पहले फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल उसकी पत्नी को महंगा स्मार्टफोन चाहिए था और उसके पति ने उसको 7500 का फोन दिया, जिससे वो बिल्कुल भी खुश नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। दोनों के परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है।
उन दोनों की एक बेटी भी है। मृतका की पहचान पूचा के रूप में हुई है। दंपत्ति आर्य आनंद नगर की अशोक विहार कॉलोनी में रहते है। मृतका का पति विशाल फैब्रिकेशन का काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों की जब लड़ाई हुई थी तो उसका पिता विशाल लिविंग रूम में सो गया था। रात को जब उसक









