स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 35 लोग गिरफ्तार
नोएडा: नोएडा में पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई के तहत सेक्टर 18 के दर्जन भर स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और 35 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें 25 लड़कियां और 10 पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा कुछ विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें कुछ थाइलैंड के निवासी हैं. तीन स्पा सेंटरों पर सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिली है जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
सेक्टर 18 में ग्रांड मोक्ष स्पा सेंटर पर एसपी ग्रामीण और सीओ ग्रेटर नोएडा पुलिस की टीम ने छापेमारी की जिसमें मौके से एक लाख से ज्यादा कैश, बीयर की खाली और भरी कैन और कंडोम बरामद किए गए हैं. पुलिस हालांकि अभी तक स्पा सेंटर के किसी मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर स्पा सेंटर चलाने वाले लोगों की तलाश तेज कर दी गई है.
जिन स्पा सेंटरों पर छापेमारी हुई उनमें ग्रांड मोक्ष स्पा, ब्लिस स्पा, बुलियन स्पा, क्लैरि









