मेड इन यूएसए की पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
बाड़मेर एसपी राशि डोगरा डूडी ने फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थानाधिकारी विजय सिंह चारण के नेतृत्व में मगन खां, गंगाराम, निंबसिंह व हरदानराम की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू करवाई। गुरुवार को हितकारी सर्विस सेंटर के पास आरोपियों के किराये के मकान में दबिश दी गई। यहां नगाराम पुत्र सताराम व गजराज पुत्र हुकमाराम राइका निवासी बस्सी नागौर को दस्तयाब कर तलाशी ली। आरोपियों के पास मेड इन यूएसए की पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फायरिंग कर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में ही सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने तीसरे आरोपी राणसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बाड़मेर में अपराध चरम पर है। अवैध तस्करी में लिप्त अपराधी सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। बुधवार देर शाम चौहटन चौराहे के एक शराब ठेके पर सरेआम









