युवती के अश्लील फोटो किए वायरल, डिलीट करने के मांगे एक लाख
दिल्ली से सटे नोएडा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र ने जागृति विहार की रहने वाली एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे फोटो डिलीट करने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की। शिकायत पर मेडिकल पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जागृति विहार सेक्टर छह निवासी एक युवती एमए की पढ़ाई कर रही है। बताया गया कि ग्रेटर नोएडा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से एमसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाले छात्र मोनू भाटी ने उसे अश्लील मैसेज भेजे। इतना ही नहीं उसने युवती के फोटो को एडिट करके अश्लील फोटो बना दिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता को लगी तो उसने विरोध जताया और फोटो डिलीट करने को कहा। आरोप है कि आरोपी छात्र ने उससे एक लाख रुपये की डिमांड की। इस पर छात









