Monday, March 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

मॉनसून में जारी रहेगी दवाओं की किल्लत

मॉनसून में जारी रहेगी दवाओं की किल्लत

मुंबई : मॉनसून में बीएमसी अस्पतालों में कई दवाओं की किल्लत जारी रहेगी। पिछले कई महीनों से जारी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। खत्म हो चुकी दवाओं की किल्लत दूर करने के लिए मांगी गई अनुमति की फाइलें अभी तक प्रशासकीय मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। आचार संहिता हटने के बाद ही इसे स्थायी समिति से मंजूरी मिल सकती है। ऐसे में अस्पताल में दवाएं पहुंचने में अभी कई हफ्ते लगने तय हैं। दवाओं की खरीदी की लंबी प्रक्रिया के चलते इस मामले में देरी हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि हमें दवाओं की कमी दूर करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया था, जिसकी हमने तुरंत कोशिश शुरू कर दी थी। लेकिन अस्पतालों से दवाओं के आंकड़े प्राप्त करने और फिर कंपनी से आपूर्ति के लिए सहमति लेने में लंबा वक्त लगता है। इस बीच चुनाव आ गए और आचार संहिता लगने से यह काम रुक गया। दवाओं की खरीदी के नए टेंडर दो साल के लिए सितं
कैश की समस्या से परेशान पाकिस्तान निकालेगा कालाधन, टैक्स माफी लाने की योजना

कैश की समस्या से परेशान पाकिस्तान निकालेगा कालाधन, टैक्स माफी लाने की योजना

कैश की समस्या से जुझ रही पाकिस्तान सरकार ने टैक्स का दायरा बढ़ाने तथा बेहिसाबी संपत्ति बाहर लाने के लिये मंगलवार को कर क्षमादान योजना पेश की। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर समझौता करने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार हाफिज शेख ने संवाददाता सम्मेलन में संपत्ति घोषणा योजना का एलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दी थी। अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार यह करदाताओं के लिये बेहिसाबी संपत्ति घोषित करने तथा कर देनदारी की माफी को लेकर निश्चित राशि का भुगतान कर पाक साफ होने का अवसर है। करदाताओं पर इसके लिये कोई आपराधिक अभियोजन नहीं चलाया जाएगा। यह योजना सीमित अवधि के लिये है।
अमरीका या चीन किसका ज़्यादा नुकसान?

अमरीका या चीन किसका ज़्यादा नुकसान?

अमरीका और चीन के बीच हाल के दिनों में ट्रेड वॉर में और तल्खी आई है. दोनों देशों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ नया आयात शुल्क लगाया है. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि चीन को आयात शुल्क अदा करना होगा. दूसरी तरफ़ ट्रंप के आर्थिक सलाहकार लैरी कुड्लोव ने रविवार को स्वीकार किया था कि अमरीकी फ़र्म चीनी सामान पर टैक्स दे रही हैं. ऐसे में ट्रंप का यह कहना कितना सही है कि ट्रेड वॉर अमरीका के लिए अच्छा है, क्योंकि इससे अमरीकी राजस्व में लाखों डॉलर आ रहे हैं. इस जंग में किसे सबसे ज़्यादा नुक़सान हो रहा है? वकील क्रिस्टॉफ बॉन्डी के मुताबिक ये शुल्क अमरीकी आयातक अदा करते हैं, ना कि चीनी कंपनियां. आयातक अमरीकी सरकार को टैक्स के रूप में आयात शुल्क देते हैं. कनाडा-यूरोपीय संघ के व्यापार समझौते की बातचीत के दौरान कनाडाई सरकार के वरिष्ठ वकील रहे बॉन्डी ने कहा कि ये अतिरिक्त शुल्क आखिर में अमरीकी ग
मीरा रोड के व्यापारी की रंजिश में हुई हत्या

मीरा रोड के व्यापारी की रंजिश में हुई हत्या

मुंबई : 9 मई को पालघर से मीरा रोड के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता कार से उसे हाइवे की तरफ ले गए। अपहृत व्यापारी ने जब अपने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया, तो अपहरणकर्ताओं ने नाक-मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और बोईसर इलाके में उसके शव को जला दिया। यह हत्या बिजनेस की रंजिश के चलते की गई है। जानकारी के अनुसार, मीरा रोड निवासी आरिफ मोहमद अली (32) पालघर के विरेन्द्र नगर स्थित अल्फामेटल कंपनी में माल व लेबर सप्लाई का काम करता था। इसी कंपनी में कुछ महीनों पहले प्रशांत संखे भी लेबर व माल सप्लाई करता था। आरिफ के काम व बिजनेस से संखे को जलन होने लगी और उसने उसकी हत्या करने का प्लान बना दिया। 9 मई की दोपहर डेढ़ बजे आरिफ कंपनी में माल छोड़ने गया था। जैसे ही वह माल देकर कंपनी से निकला, तो संखे व उसके तीन साथियों ने उसका अपहरण कर लिया और एक रिक्शे में डालकर उसे ले गए। कुछ दूर जाने के बाद व
वसई में चार शातिर चोर गिरफ्तार

वसई में चार शातिर चोर गिरफ्तार

वसई: पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। साथ ही पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के साड़ी कंपाउंड, पाटीलपाडा, चिंचोटी, नायगांव पूर्व में रहने वाले अब्दुल नदीम सिद्धीकी के घर से 45 हजार 5 सौ रुपये के गहने और मोबाइल चोरी हुए थे। सूचना के बाद क्षेत्र से चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कसारा घाट में मिली महिला की लाश

कसारा घाट में मिली महिला की लाश

ठाणे: कसारा घाट में एक अज्ञात महिला की बक्से में बंद लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को को कसारा घाट क्षेत्र में एक जगह से दुर्गंध आने की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने वहां एक बड़ा कार्डबोर्ड बॉक्स देखा और इसे खोलने पर उसमें महिला की कटी हुई लाश मिली, जिस पर जख्म के कई निशान हैं। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है और लाश की स्थिति से पुलिस का अनुमान है कि हत्या लगभग 10 दिन पहले की गई है।
भिवंडी में किडनैपरों की दहशत, 4 महीनों में अपहरण की 51 वारदातें

भिवंडी में किडनैपरों की दहशत, 4 महीनों में अपहरण की 51 वारदातें

भिवंडी : शहर में दिनों-दिन बढ़ रही नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं से लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक सिर्फ 4 महीने में भिवंडी पुलिस उपयुक्तालय में अपहरण की 51 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें सबसे अधिक लड़कियां हैं, जिनकी संख्या 29 है। हालांकि पुलिस ने 43 मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है, जबकि 8 अनसुलझे हैं। शहर में दिनों-दिन बढ़ रही नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं से लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक सिर्फ 4 महीने में भिवंडी पुलिस उपयुक्तालय में अपहरण की 51 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें सबसे अधिक लड़कियां हैं, जिनकी संख्या 29 है। हालांकि पुलिस ने 43 मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है, जबकि 8 अनसुलझे हैं। मजदूर बहुल शहर भिवंडी में आए दिन हो रही नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं से मजदूर परिवारों को काम पर जाने के बाद घर पर बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती ह
‘सीएम फडणवीस का जलयुक्त शिवार भ्रष्टाचार युक्त’

‘सीएम फडणवीस का जलयुक्त शिवार भ्रष्टाचार युक्त’

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने 2016 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनते ही जिस जलयुक्त शिवार योजना को पूरे दिलो-जान से शुरू किया था, वहीं जलयुक्त शिवार योजना आने वाले विधानसभा चुनाव में फडणवीस सरकार के लिए सवालों का चक्रव्यूह रच रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप है कि पिछले पांच साल में इस योजना पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है, लेकिन लोगों के पानी मिलने की बजाय जलयुक्त के पैसे से ठेकेदारों की जेबें भर गई हैं। फडणवीस सरकार की जलयुक्त शिवार योजना की विफलता को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत से जलयुक्त शिवार योजना को लेकर पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े दावे किए हैं, लेकिन जमीन पर इस योजना का कोई लाभ किसानों और राज्य की आम जनता को नहीं मिला है। दिसंबर 2014 में महाराष्ट्र सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इस पर अब तक लगभग 7 हजार 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन म
एटीएम में युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

एटीएम में युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे के एटीएम बूथ में एक युवती से रविवार सुबह छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला को ऑटोरिक्शा का किराया देना था और संयोग से उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह सुबह 3:00 बजे के करीब एटीएम बूथ में पैसा निकालने गई थी। जानकारी के अनुसार, पैसा निकालने के दौरान उसे दिक्कत आई, तो एक युवक उसकी मदद के बहाने आगे आया। लेकिन, इस दौरान उसने युवती को कई बार टच किया और हद तो तब हो गई, जब वह अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर एटीएम में खड़ा हो गया। युवती ने उसकी घिनौनी हरकत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। जब वह एटीएम बूथ से बाहर आई, तो उसे पुलिस की पीसीआर वैन दिखाई दी। उसने पुलिसकर्मियों को पूरा विडियो दिखाकर घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने फौरन उस युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। उधर, युवती ने पूरा विडियो ट्वीट कर लिखा, 'वह अपने इलाके को हमेशा सेफ मानती रही है। ऐसी घटना की उसे उम्मीद नहीं थी। एक बीमार मानसिकता वाले
महिला कॉन्‍स्‍टेबल के सामने न्‍यूड होने वाले सिपाही को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

महिला कॉन्‍स्‍टेबल के सामने न्‍यूड होने वाले सिपाही को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

मुंबई : मुंबई के कुर्ला ईस्‍ट में एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल को रविवार को अरेस्‍‍ट कर लिया गया। उस पर एक महिला कॉन्‍स्‍टेबल के सामने निर्वस्‍त्र होने का आरोप है। दोनों पुलिस के लिए अधिकृत रिहायशी इलाके में रहते थे। पुलिस के मु‍ताबिक, 'आरोपी हरिश्‍चंद्र भीखा लहाने (41) के सामने रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे जब वह अपनी बालकनी में खड़ी थी उसी समय उसके सामने के मकान में रहने वाले आरोपी ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए।' महिला कॉन्‍स्‍टेबल ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ नेहरू नगर पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लहाने के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। कॉन्‍स्‍टेबल लहाने की पंत नगर पुलिस स्‍टेशन में तैनाती थी लेकिन वह पिछले तीन दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।