Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

शहीद की पत्नी बनीं ठकठक गिरोह की शिकार

शहीद की पत्नी बनीं ठकठक गिरोह की शिकार

मुंबई: शहीद अशोक कामटे की पत्नी के दोस्त को ठकठक गिरोह ने ठग लिया। घटना वर्ली पुलिस की है। पीड़ित बिनीता कामटे ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मेरियट और फ्रांसिस के साथ वर्ली नाका से गुजर रही थीं। उस दौरान वह और फ्रांसिस एक एटीएम से पैसे निकालने गए। इस बीच, एक व्यक्ति ने कार के पास आकर शीशा खटखटाया और मेरियट से कहा की उसके पैसे गिरे हैं। जैसे ही मेरियट कार से बाहर आईं और नीचे गिरे 10 रुपये को उठाने के लिए झुकीं। मौका देख वह संदिग्ध व्यक्ति कार में रखे बैग को लेकर फरार हो गया। बैग में करीब सवा लाख रुपये नकद और जूलरी थी।
सिलिंडर ब्लास्ट होने में 2 मजदूरों की मौत

सिलिंडर ब्लास्ट होने में 2 मजदूरों की मौत

कल्याण: डोंबिवली में केमिकल की एक कंपनी में सिलिंडर ब्लास्ट होने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात की है। डोंबिवली एमआईडीसी फेज 2 के प्लॉट नंबर 1 स्थित डॉर्टमुंड लेबोरेट्रीज प्रा.लि. दवाइयां बनाने वाली कंपनी है। कंपनी में एयरकंडीशनर के कंप्रेशर में धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। वहां काम करने वाले दो मजदूर कमलेश यादव और गिरीधर यादव झुलस गए थे, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।
कोस्ट गार्ड ने बचाई खिलाड़ियों की जान

कोस्ट गार्ड ने बचाई खिलाड़ियों की जान

मुंबई: मालाड के मालवणी स्थित अक्सा बीच पर समुद्र में डूब रहे दो खिलाड़ियों को वहां मौजूद कोस्ट गार्ड की सतर्कता से बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, तीन युवक स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं और अभ्यास करने के लिए अक्सा बीच गए थे। खेलने के बाद तीनों नहाने चले गए। तुषार पवार गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने गया शुभम विश्वकर्मा भी फंस गया। इस बीच, कोस्ट गार्ड ने उन्हें बाहर आने को कहा, जब हालात गंभीर होने लगे, तो कोस्ट गार्ड स्वतेज कोलंबकर, एकनाथ तांडेल, चिराग पागदरे, तुषार मेहेर, रुतिक नशीबा और नथुराम सुर्यवंशी ने दोनों को बचा लिया।
चौथे चरण का प्रचार थमा, सोमवार को मतदान

चौथे चरण का प्रचार थमा, सोमवार को मतदान

मुंबई: मुंबई की 6 लोकसभा सीटों सहित ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम थम गया। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों व उनके समर्थकों से स्पष्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर भी प्रचार करने से बचें। शिकायत आने पर आयोग किसी को माफ नहीं करेगा। आयोग ने शिकायत करने के लिए 'सी विजिल' (cVIGIL) नाम का एक ऐप भी लॉन्च किया है। चौथे चरण में 17 लोकसभा सीटें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान में 3 करोड़ 5 लाख 41 हजार 355 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1 करोड़ करोड़ 62 लाख 93 हजार 322 पुरुष तथा एक करोड़ 42 लाख 46 हजार 786 महिलाएं हैं। इसके अलावा, 1,247 ट्रांसजेंडर हैं। सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र ठाणे लोकसभा है, जहां 23 लाख 7 हजार 232 मतदाता हैं। यहां 102 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनके लिए 33,314 मतदान केंद्र बनाए गए
भारत शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में यकीन रखता है : नायडू

भारत शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में यकीन रखता है : नायडू

मुंबई : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है क्योंकि वह शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में यकीन रखता है। यहां एनसीपीए में साउथ एशियन सिंफनी ऑर्केस्ट्रा में आयोजित कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि आतंकवाद मानवता का शत्रु है और इसका कोई धर्म नहीं है। उपराष्ट्रपति ने कहा, 'भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया क्योंकि हम शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में विश्वास करते हैं। एक दूसरे से साझा करना और ख्याल रखना भारतीय दर्शन की मूल भावना है। यही आगे बढ़ने का मार्ग है। हमें भी निश्चित रूप से प्रगति करना है। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका कोई धर्म नहीं है।'
उत्तर मुंबई सीट पर बदल रहा है माहौल, बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रही हैं उर्मिला मातोंडकर

उत्तर मुंबई सीट पर बदल रहा है माहौल, बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रही हैं उर्मिला मातोंडकर

मुंबई : लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ महीने पहले मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने ऐलान किया था कि इस बार वह उत्तर मुंबई से मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके पीछे वजह पता लगाना इतना मुश्किल नहीं था। दरअसल 2014 में उत्तर मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी संजय निरूपम से 4.46 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीते थे। परिणाम के लिए कांग्रेस नेताओं पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता, दरअसल उत्तर मुंबई सीट पर गुजराती बड़ी संख्या में हैं जो बीजेपी को बढ़-चढ़कर वोट देते हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में इस सीट पर गोपाल शेट्टी को कड़ी चुनौती देने के लिए उम्मीदवार चुनने में कांग्रेस को मुश्किल हो रही थी क्योंकि कोई भी इसमें रुचि नहीं ले रहा था। ऐसे में उन्होंने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस से जोड़कर टिकट दे दिया। सिर्फ दो हफ्ते में उर्मिला मातोंडकर ने इस सीट पर लोगों का नज
यह वादों का नहीं इरादों का चुनाव है: मोदी

यह वादों का नहीं इरादों का चुनाव है: मोदी

मुंबई : बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य वर्ग की जमकर तारीफ की और मुंबई पुलिस की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने मुंबई के मछुआरों, काली-पीली टैक्सी वालों का आभार माना। चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस के खाते में कम सीटों के मिलने का रेकॉर्ड था और अब यह पार्टी कम सीटों पर चुनाव लड़कर रेकॉर्ड कायम कर रही है। मोदी ने कहा, चर्चा है कि कांग्रेस 44 से आगे बढ़ेगी या फिर 40 तक सिमट जाएगी। पीएम की रैली में देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी नजर आए। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ये वादों का नहीं, बल्कि इरादों का चुनाव है। इस चुनाव में एनडीए 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है, जब भारत आजादी के 100 वर्ष मनाएगा। जिन दलों, जि
हवाई रास्ते से आ रहे थे रेलवे के तत्काल टिकट, गिरोह का भंडाफोड़

हवाई रास्ते से आ रहे थे रेलवे के तत्काल टिकट, गिरोह का भंडाफोड़

मुंबई : गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों के टिकट की बढ़ती हुई डिमांड और एयरलाइंस इंडस्ट्रीज के खस्ताहाल होने के बीच रेलवे के सतर्कता विभाग ने एक नए गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक सूचना के आधार पर पश्चिम रेलवे की विजलेंस टीम ने मुंबई के डमेस्टिक एयरपोर्ट पर कार्गो सेवाओं की तलाशी ली। इस छापेमारी में 2,38,688 रुपये मूल्य के कुल 59 रेल टिकट जब्त किए गए। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र भाकर ने बताया कि तत्काल टिकट की बुकिंग उत्तर भारत में होती थी और इन्हें हवाई रास्ते से मुंबई भेजा जा रहा था। हवाई मार्ग से आने के कारण एक टिकट पर एजेंट 2 हजार से 5 हजार रुपये अतिरिक्त लेता है। ये सभी टिकटें दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में बुक हुई थीं। इनकी सप्लाई वाराणसी, पटना, रायपुर और कलकत्ता से आनेवाले हवाई जहाजों से हुई है। यात्री द्वारा टिकट की डिमांड होने के बाद उत्तर भारत के किसी र
कर्मचारी को वोटिंग से रोका, तो दुकानदार की आएगी शामत

कर्मचारी को वोटिंग से रोका, तो दुकानदार की आएगी शामत

मुंबई : 29 अप्रैल को वोटिंग के दिन सभी दुकानदारों को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि वहां काम करने वालों को वोटिंग करने में दिक्कत न हो। आवश्यक व्यवस्था से जुड़े व्यवसाय में दुकानदार को वोटिंग के लिए कर्मचारियों को विशेष छूट देने के निर्देश हैं। दुकान विभाग के अनुसार, कोई भी मालिक काम के नाम पर कर्मचारी को वोटिंग से नहीं रोक सकता है। दुकान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी शिकायत करता है, तो बीएमसी दुकानदार पर मामला दर्ज करेगी। कोर्ट में दुकानदार को हाजिर होना होगा। उस पर 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा, श्रम विभाग अलग से कार्रवाई कर सकता है। अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास स्टाफ कम है, ऐसे में उन दुकानों पर शायद कार्रवाई न हो, जिनकी शिकायत न की जाए लेकिन, इस बारे में फैसला बड़े अधिकारी ही लेंगे। वोटिंग के लिए छूट न मिलने पर कर्मचारी शि
आदित्य ठाकरे का तंज, राहुल गांधी को वोट दिया तो सत्ता में ‘कार्टून नेटवर्क’ आएगा

आदित्य ठाकरे का तंज, राहुल गांधी को वोट दिया तो सत्ता में ‘कार्टून नेटवर्क’ आएगा

पालघर : शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। आदित्य ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर लोग उनके लिए वोट करेंगे तो सत्ता में 'कार्टून नेटवर्क' आएगा। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी समर में जोर-शोर से जुटे आदित्य ने यहां एक चुनावी रैली में पूर्ववर्ती कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार को निशाने पर लिया। आदित्य ने दो टूक कहा कि यूपीए सरकार के 'पापों को धोने' में मोदी सरकार को 5 साल लग गए। आदित्य ने दावा किया कि मोदी सरकार के अगले पांच साल असल में विकास को समर्पित होंगे। आदित्य पालघर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दहानु में एक चुनावी रैली को ठाकरे संबोधित कर रहे थे। वहां से सांसद राजेन्द्र गावित फिर से मैदान में हैं। गावित पिछले महीने बीजेपी से अलग होकर शिवसेना में शामिल हुए थे। रैली में कांग्रेस पर हमला करते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि पूर