Saturday, March 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Tag: Womensday

जागतिक महिला दिवस पर कुरार पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का सम्मान

जागतिक महिला दिवस पर कुरार पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का सम्मान

मुंबई, जागतिक महिला दिवस के अवसर पर मलाड पूर्व स्थित कुरार पुलिस ठाणे में महिला पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दिंडोशी विधानसभा के महामंत्री सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे, वार्ड अध्यक्ष - अखिलेश पाण्डेय, सुनील पाल द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस थाने में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जटाशंकर झा, दुर्योधन यादव, अच्युत काळे, शिवकुमार दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन यादव तथा महिला पदाधिकारी सीता प्रजापती, कविता सिस्टर,नंदिनी राजभर,नंदनी सूर्यवंशी, वर्षा यादव रिटा पटेल, उना झा, आरती तिवारी, सुरेखा कांबळे और भाजपा के कई अन्य महिला एवं पुरुष पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर आयोजक सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी
मालाड पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मालाड पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मालाड (पूर्व) के कुरार विलेज स्थित स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं भारतीय सर्व समाज सेवासंघ के अध्यक्ष राम कुमार वालिया और डॉ. नूतन समशेर सिंह ने किया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया गया और उनके सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PSI श्रीमती मृणाल माने ने बढ़ती नशे की लत और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने माताओं को विशेष रूप से जागरूक किया कि वे अपने परिवार को इन खतरों से कैसे सुरक्षित रख सकती हैं। इसके बाद मुख्याध्यापक संघटना की सचिव एवं प्राचार्य, श्रीमती वीणा दोनवलकर ने शिक्षा की गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्हों
घाटकोपर में जागतिक महिला दिवस पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन

घाटकोपर में जागतिक महिला दिवस पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन

पत्रकार बृजेश सिंह मुंबई। जागतिक महिला दिवस के अवसर पर अखिल मुंबई जायसवाल युवा मंच संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन घाटकोपर स्थित सुभाष नगर के सीरवी समाज मंदिर में हुआ, जहां सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें फैशन शो सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी कला तथा आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रतियोगिता की विजेताओं को गिफ्ट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी महिलाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की संरक्षक माला गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुधा जायसवाल, अंजू गुप्ता और राधा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, कार्यकारी अध