Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महिला को था पति पर अफेयर का शक, जासूसी की तो निकला रेपिस्ट

मुंबई
एक महिला को अपने पति पर शक था कि उसका बाहर किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। उसके खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश में महिला को पता चला कि उसके पति ने किसी के साथ रेप कर दिया है। अब महिला गवाह बनकर अपने पति को सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।

 माहिम के रहेजा अस्पताल के डॉक्टर अजय सिंह की पत्नी श्वेता को शक था कि उनके पति का अफेयर चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर निगाह रखने के लिए उसके फोन में एक ऐसा सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल कर दिया जिससे वह उसके फोनकॉल्स सुन सकती थीं और मेसेज भी पढ़ सकती थीं।

एक दिन श्वेता ने अपने पति की फोन पर बातचीत सुनी तो उन्हें पता चला कि अजय ने किसी का रेप कर दिया है। अजय कोलाबा के एक बार में एक महिला से मिला था और वहां दोनों ने शराब पी। बाद में अजय महिला को घर छोड़ने उसके साथ गया और बीमार होने का बहाना कर वहीं रुक गया। रात को उसने महिला का रेप कर दिया। अगले दिन महिला ने अजय को फोन किया तो अजय ने उसे उसे डरा-धमकाकर चुप कर दिया।

अजय को यह नहीं पता था कि श्वेता फोन पर सारी बात सुन रही थीं। वह अजय के फोनकॉल्स, मेसेज, फोटो और विडियो भी देख सकती थीं। उन्होंने महिला को फोन कर बताया कि अजय के खिलाफ सबूत उनके पास हैं और वह मदद करना चाहती हैं। हालांकि, पीड़ित महिला को लगा कि दंपति उन्हें ब्लैकमेल करना चाहता है और उन्होंने पुलि में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

जांच के बाद डीसीपी नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि जांच से साफ होता है कि अजय के अपराध में श्वेता का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ सबूत पुलिस को दे दिया है और खुद मामले में गवाह बन गई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *