Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भारतीय नागरिक ने विमान में महिला से छेड़छाड़ की बात कबूली

वॉशिंगटन
एक भारतीय नागरिक ने न्यू जर्सी जाने वाले विमान में सो रही एक महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने गुरुवार रात बताया कि 58 वर्षीय वीरभद्रराव कुनाम ने पिछले साल लॉस एंजिलिस से न्यू जर्सी जाने वाली वर्जिन अमेरिका रेड-आई उ़ड़ान में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। कुनाम विशाखापत्तनम का रहने वाला है। विमान के नेवार्क पहुंचने पर 30 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे एफबीआई ने संघीय हिरासत में ले लिया था। उस पर 30 से 60 दिन तक कारागार और 90 दिनों तक रोगी शराब उपचार केंद्र में रहने की सजा सुनाई जा सकती है। नेवार्क की संघीय अदालत में उसे 22 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

अदालत में दाखिल दस्तावेजों और दिए गए बयानों के मुताबिक, कुनाम पिछले साल 29 और 30 जुलाई को नेवार्क जाने वाले विमान में एक महिला की पास वाली सीट पर बैठा था। विमान ने जब उड़ान भरी तो महिला सो गई। कुनाम ने माना कि जब वह महिला नींद में थी, तब उसने अनुचित ढंग से उसे छुआ। इसके बाद जब महिला की नींद खुली और उसने कुनाम को उसे छूते हुए पाया, तो उसने अपने साथ सफर कर रहे एक पुरुष यात्री को इस बारे में बताया। जांचकर्ताओं ने बताया कि उस व्यक्ति ने चालक दल के एक सदस्य से इस घटना के संबंध में शिकायत की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *