Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मां ने की बेटी को 1 लाख रुपये में बेचने की कोशिश, गिरफ्तार

ठाणे
आर्थिक तंगी ने एक मां को अपनी ही बेटी का सौदा करने के लिए मजबूर कर दिया। पेशे से वेट्रेस महिला ने अपनी 13 साल की बेटी को 1 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की। महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला हाल ही में बिहार से ठाणे आकर अपनी दो बेटियों और पति के साथ रहने लगी है और भिवंडी के एक डांस बार में पिछले तीन महीने से काम कर रही है। बताया जाता है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला ने अपनी बेटी को बेचने का फैसला कर लिया।

ऐंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने किसी को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। महिला इस ग्राहक से मिलने के लिए अपनी बेटी के साथ आई थी। जैसे ही उसने ग्राहक से पैसे लिए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की दोनों बच्चियां अपनी नानी के साथ रहती थीं। दो महीने पहले उसने दोनों को अपने पास बुला लिया। यह दोनों बच्चियां उसके पहले पति से थीं, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के दूसरे पति ने बेटी को बेचने के मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *