Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

खुदकुशी मामला: पुलिस निरीक्षक पर मामला दर्ज

विरार,
विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जहर पीने के बाद सोमवार की सुबह हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित 4 लोगों पर अर्नाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। युवक की मौत पर गुस्साए परिजन ने पुलिस निरीक्षक सहित अन्य 3 लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मामला दर्ज करने की मांग की थी।
बता दें कि इस घटना के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया था। सोमवार देर रात मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह युवक का अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि विरार (पूर्व) के जीवदानी रोड, सुराम माउंट सोसायटी के अमरनाथ बिल्डिंग निवासी विकास विनय कांत झा (23) ने 10 नवंबर 2017 को वसई डीवाईएसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लिया था। उसकी मौत के बाद उसके बड़े भाई अमित झा (29) न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन, न्याय नहीं मिलता देख और पुलिस प्रताड़ित से परेशान होकर उसने भी 20 जनवरी को चूहे मारने की दवा पी ली। 20 जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों की मौत के लिए परिजन ने विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूनुस शेख, स्थानीय बिल्डर मुनाफ बलूच, अमर झा और मिथिलेश झा को जिम्मेदार ठहराया। सोमवार देर रात अर्नाला पुलिस स्टेशन में चारों आरोपियों पर धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर अमर और मिथिलेश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुनाफ बलूच और यूनुस शेख पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *