Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 02 फरवरी 2018

मेष- मन विचलित रहेगा। नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ- पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। दूसरों से असहमती हो सकती है। दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। धन खर्च हो सकता है।

मिथुन- शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा।

कर्क- आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा।

सिंह- आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।

कन्या- विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें। सोच-समझकर कुछ बोले। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

तुला- आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी

कैसा होना चाहिए आपके घर का बाथरूम , जानिए वास्तु एक्सपर्ट गौरव मित्तल से

वृश्चिक- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएं खड़ी होंगी। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुँचा सकता है।

धनु- स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।

मकर- पुरानी चीजे मिलने से खुशी होगी। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।

कुंभ- आज का दिन अच्छा रहेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नकारात्मक विचार को दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

मीन- नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *