Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पुलिस, नेवी का सर्च ऑपरेशन, खाली हाथ लौटे, अश्विनी बिदरे केस

मुंबई
मुंबई में सोमवार को असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे की लाश की खोज में भायंदर नाले में 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के साथ नवी मुंबई पुलिस, थाने ग्रामीण पुलिस के साथ भारतीय नौसेना भी मौजूद थी। 6 गोताखोरों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक उस संदूक की तलाश की, जिसमें अश्विनी का शव रखा गया था और नाले में फेंक दिया गया था। सीपीआरओ (भारतीय नौसेना) कमांडर मेहुल कार्निक ने कहा, ‘गोताखोरों ने काफी गहराई तक जाकर खोज की लेकिन कीचड़ वाला पानी होने के वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए कुछ भी हाथ नहीं लगा। उन्हें ऑक्सिजन सिलिंडर और सर्च ऑपरेशन के लिए जरूरी अन्य उपकरण भी दिए गए थे। नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी मनोज जोशी ने कहा, ‘हमने पकड़े के संदिग्धों की बताई गई जगह पर सर्च ऑपरेशन किया है और अगले दिन आस-पास और भी खोजबीन की जाएगी।’ बता दें कि अप्रैल 2016 में गायब हुईं अश्विनी के हत्यारोपियों में से एक ने बताया था कि उन्हें सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर ने काटकर एक संदूक में रखा और नाले में फेंक दिया था।

बताया गया कि अश्विनी और अभय का अफेयर चल रहा था, जिसके चलते अश्विनी ने अपने पति को तलाक दे दिया और अभय पर शादी का दबाव बनाने लगीं। पकड़े गए आरोपी पलनिकर ने बताया कि अभय ने ही अश्विनी को काटकर पहले फ्रिज में रखा था फिर एक संदूक में बंद करके नाले में फेंक दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *