Saturday, August 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 20 मार्च 2018

मेष – महिलाएं अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरी या व्यवसाय में पॉजीटिव वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ मेल-जोल बना रहेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे।

वृषभ – आज यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप खुश रहेंगे। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन– खर्च अधिक होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज के दिन ताजगीपूर्ण रहेगा। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए आज का दिन अनुकूल दिन है। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। उत्तम भोजन का आनंद उठा सकेंगे।

कर्क – किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं।

सिंह – घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या – आज आपको मान- सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस के काम से बाहर जाना होगा। नए कार्य शुरु कर सकते हैं।

तुला – विदेश जाने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी।

वृश्चिक – अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। खान-पान में ध्यान रखें। आज के दिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

धनु – दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। आज का दिन मनोरंजन में बीतेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज पार्टी पिकनिक की विशेषता रहेगी।

मकर – परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। सेहत अच्छी रहेगी। आज कारोबार में मुनाफा होगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा।

कुंभ – संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कोई ठोस निर्णय ले सकेंगे। आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।

मीन – महिला मित्रों से लाभ मिल सकता है। परिवार में अशांति हो सकती है। आज के दिन आप सावधान रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी में समस्याएं खड़ी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य काी चिंता रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *