Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भिवंडी में ईरानियों का पुलिस पर फिर पथराव

भिवंडी
शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत पीरानीपाडा में रहने वाले ईरानियों ने एक बार फिर पुलिस पर पथराव करके उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। पिछले एक वर्ष में ईरानियों द्वारा पुलिस पर पथराव करने की यह चौथी घटना है। पुलिस पर पथराव करके सरकारी काम में बाधा डालने वाले फिरदोश अमजद जाफरी, शमा जाफरी, चिनी जाफरी एवं मेहंदी जाफरी के विरुद्ध शांतिनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार आभूषण चोरी के मामले में कमरअली को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई की ओश्विरा पुलिस शांतिनगर पुलिस के साथ पीरानीपाडा स्थित इरानी बस्ती गई थी। पुलिस की टीम कमरअली को हिरासत में लेने का प्रयास कर ही रही थी कि ईरानियों ने पुलिस दल के साथ गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर पथराव कर दिया। इसके कारण पुलिस कमरअली को गिरफ्तार नही कर सकी और उसे बैरंग वापस आना पड़ा। इस मामले में शांतिनगर पुलिस ने चार ईरानियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *