Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने से मिलते हैं चमत्कारी लाभ, फायदे जान रह जाएंगे दंग

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी नही है कि महंगे न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करें बल्कि आपके किचन में भी बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिसका सही ढ़ंग से सेवन किया जाए तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। इनमें से ही एक है लहसुन जिसका आमतौर पर इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने या फिर ग्रेवी बनाने के लिए किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि जिस तरह ये खाने का ज़ायका बढ़ाने में मददगार है उसी तरह ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में लहसुन को औषधि माना गया है क्योंकि इसमें एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसलिए इसका सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। ऐसे में आपको लहसुन को अपने खाने में नियमित तौर पर शामिल करना चाहिए, साथ ही अगर हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाई जाए तो ये सबसे ज्‍यादा फायदेमंद साबित होता है और आज हम आपको इन्‍हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं..नियमित रूप से सुबह के वक्त खाली पेट लहसुन के सेवन से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। असल में लहसुन के सेवन से रक्त का जमाव नहीं होता है और इससे हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही अगर लहसुन के साथ शहद का सेवन किया जाए तो इससे दिल तक जाने वाली शिराओं  में जमा वसा निकल जाता है और उससे ब्‍लड ठीक ढ़ंग से दिल तक पहुंचता है। इस तरह लहसुन का सेवन दिल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है

खाली पेट लहसुन खाने से हाई ब्लडप्रेशर में भी आराम मिलता है.. असल में  लहसुन का सेवन ब्‍लड सर्कुलेशन को नियमित करने में मददगार है और इसलिए हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *