Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

आज का राशिफल

मेष राशि – प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि – नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन राशि – आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।

कर्क राशि – व्यापार- धंधे में लाभ होगा। सफलता मिलेगी। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। मन की उलझन हल होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे।

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि – आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि – सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि – स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा।

मकर राशि – विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं।

कुंभ राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार को दूर रहें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि – आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *