Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र हिंसा में राजनीतिक संजीवनी तलाश रही कांग्रेस

मुंबई
भीमा कोरेगांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद एक तरफ जहां पूरा महाराष्ट्र इसकी चपेट में आ गया है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी इसमें राजनीतिक संजीवनी तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में ‘परिवर्तन यात्रा’ की तैयारी कर रहे हैं।2014 के राज्य विधानसभा चुनावों में शिकस्त के बाद से वापसी के लिए मुद्दे तलाश रही कांग्रेस पार्टी के लिए दलित-मराठा विवाद किसी राजनीतिक संजीवनी से कम नहीं है। यह यात्रा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से शुरू होकर सतारा, सांगली और पुणे जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगी। 6 महीनों की यह यात्रा राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा, ‘किसानों की सुइसाइड से लेकर भीमा-कोरेगांव की घटना तक सभी मुद्दों को लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे। जब तक बीजेपी सत्ता में है, तब तक महाराष्ट्र कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य की हालात के लिए यह सरकार ही जिम्मेदार है। इस राज्य को केवल कांग्रेस ही आगे लेकर जा सकती है।’
उन्होंने कहा, ‘सत्तारुढ़ बीजेपी ने संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे जैसे हिंदुत्ववादी तत्वों का इस्तेमाल कर भीमा-कोरेगांव में जातिगत ध्रुवीकरण करा दिया। इस सबके लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस जिम्मेदार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *