Sunday, September 8metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 08 जनवरी 2018

मेष राशि–आप पार्टनर से सुख मिल सकता है। आज पार्टनर के साथ प्यार करने का मौका मिलेगा। पार्टनर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा।

वृषभ राशि– आप आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। दांपत्य जीवन मे तालमेल रहेगा। आज के दिन शुरू हुई पार्टनरशिप लंबे समय तक चल सकती है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुके।

मिथुन राशि – पार्टनर से मन मुटाव हो सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की संभावना है। पति-पत्नी में अपनी बात मनवाने को लेकर बहस या विवाद जैसी स्थिति भी बन सकती है। कोई अपोजिट जेंडर वाला व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप में परेशानी पैदा कर सकता है।

कर्क राशि– पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आज पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। किसी काम से शहर से बाहर जा सकते है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेमी के साथ बिताये हुए पल याद करेंगे।

सिंह राशि– पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी। जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। आज शुरू होने वाली रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। पत्नी के साथ मांगलिक प्रोग्राम में जाने के योग हैं। आज आपके प्रेमी के साथ रिश्तें मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
कन्या राशि – अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। सोच-समझकर कुछ बोले वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आज प्रेम संबंधों को सुधारने का प्रयास करें, आपको सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि – मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी भावनाएं पार्टनर पर ना थोपें। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। आज आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि– पार्टनर को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला ना लें। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि– पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। आज के दिन आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा।

मकर राशि– आज सिंगल लोगों को किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशि– पार्टनर से सुख मिलेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रपोजल स्वीकार किया जा सकता है। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि– पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से आकर्षण बढ़ सकता है। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।

Spread the love