Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 11 जनवरी 2018

मेष – आज आप वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ – आज आपकी वाणी में कटुता रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। आज किसी से वाद- विवाद हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मिथुन – आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क – मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी।

सिंह – व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे।

कन्या – ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं।
तुला – आज आप नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में असहज महसूस करेंगे। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। खुद पर संयम रखें।

वृश्चिक – वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। संतान को कष्‍ट हो सकता है। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे।

धनु – आज आपका दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने काम पूरे करेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी।

मकर – सेहत में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे नए संबंध बनेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।

कुंभ – आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अधिक परिश्रम करने पर कम लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट हो सकती है। मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन– आज धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। गुस्से पर काबू रखें। पिता से लाभ मिल सकता है। चिंतामुक्त दिन बीतेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *