Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 20 जनवरी 2018

मेष- आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे।

वृषभ- मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन- स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है।

कर्क- आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आकस्मिक धन मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह- उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम से लोग खुश होंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या- आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

तुला- हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। वाद-विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनलाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक- परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु- नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। आलस्‍य में वृद्धि होगी।
मकर- भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रुप से आलस्य, थकान के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

कुंभ- कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आय में वृद्धि होगी। माता से लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी।

मीन- यात्रा के योग हैं। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

Spread the love