Wednesday, November 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र में मिनी बस नदी में गिरी, 13 यात्रियों की मौत

मुंबई,महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक मिनी बस के पंचगंगा नदी में गिरने से कम-से-कम 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 17 लोग सवार थे।

कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब 11.45 पर शिवाजी ब्रिज पर हुई। उस वक्त तीन परिवारों के सदस्य मिनी बस से तटीय कोंकण के पिकनिक स्थल गणपतिपुले से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। एक यात्री का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारी ने बताया कि मिनी बस का चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। शिवाजी ब्रिज पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी नदी में जा गिरी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीन यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री पुणे के बालेवाडी से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *