Wednesday, November 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 03 फरवरी 2018

मेष- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गलत जगह पूंजी निवेश न हो इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

वृषभ- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। मानसिक थकान महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं।

मिथुन- शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कर्क- शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग हैं।

सिंह- स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। बाहर खाने- पीने से बचें। किसी बीमारी के कारण धन खर्च हो सकता है। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इष्टदेव का स्मरण अवश्य करें।

कन्या- दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहने की संभावना है।

तुला- कार्य में यश और सफलता मिलेगी। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। मुश्किल स्थिति में सयंम रखें।

वृश्चिक- आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती है। मानहानि होने की संभावना है। छात्रों को मेहनत का फल मिल सकता है।

धनु- पारिवारिक समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। मन पर चिंता का भार रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर- किसी स्थान से रुका हुआ धन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता मिल सकती है। नए कार्य और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल दिन है।

बिना तोड़े फोड़े वास्तु दोषों का निवारण

कुंभ- वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। आर्थिक हानि की संभावना है। आत्‍मविश्वास कमजोर हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन- घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शांति रहेगी। आनंद और उत्साह के साथ दिन बीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *