Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 05 फरवरी 2018

मेष – स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे।

वृषभ – आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।

मिथुन – अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा।

कर्क – आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

सिंह – अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कन्या – विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें। धन लाभ होगा। दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सोच-समझकर कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी।

बिना तोड़े फोड़े वास्तु दोषों का निवारण

तुला – पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन विचलित रहेगा। आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

वृश्चिक– दूसरों से असहमती हो सकती है। धन खर्च हो सकता है। जिंदगी सही रास्ते पर है। आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

धनु – आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी।

मकर – मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे।

कुंभ – विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा।

मीन – आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *