Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

मुंबई
पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी नीरव मोदी से फायदा लेने के आरोप लगने के बाद अब कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी आयकर विभाग की कार्रवाई से भी घिरते नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग के जोधपुर परिक्षेत्र द्वारा जारी नोटिस में अनीता सिंघवी से नीरव मोदी और उनके बीच हुए आर्थिक लेनदेन के आरोपों पर जवाब मांगा गया है। आयकर विभाग द्वारा जारी किये गए नोटिस में अनीता सिंघवी पर नीरव मोदी को गलत तरीकों से आर्थिक लाभ देने के आरोपों पर उनसे सफाई मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी से करीब 6 करोड़ रुपये की जूलरी खरीदने और इसके लिए 4.8 करोड़ रुपये की राशि का नकद भुगतान के आरोप में आयकर विभाग ने अनीता सिंघवी से जवाब-तलब किया है। हालांकि अब तक आयकर विभाग या अभिषेक मनु सिंघवी के परिवार की ओर से इस नोटिस के विषय में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। बीजेपी ने सिंघवी पर लगाए थे फायदा लेने के आरोप
बता दें कि पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले के सामने आने के बाद बीजेपी नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर नीरव से फायदा लेने का आरोप लगाया। इसके बाद सिंघवी ने इस मामले में लगे आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का दावा करने की बात कही थी। सिंघवी ने दी थी मानहानि का दावा करने की चेतावनी
बीजेपी द्वारा लगाए आरोपों के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘बीजेपी के नेता जिस तरह से मुझे नीरव मोदी मामले में खींच रहे हैं, मैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा और मानहानि केस कर सकता हूं।’ सिंघवी ने कहा कि मेरा, मेरी पत्नी या मेरे बेटे का गीतांजलि या नीरव मोदी की कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कमला मिल्स की एक प्रॉपर्टी में नीरव मोदी ने किराए पर एक ऑफिस लिया था। इस जगह का मालिकाना हक अद्वैत होल्डिंग्स के पास है, जिसमें मेरी पत्नी और बेटा डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *