Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 25 फरवरी 2018

मेष – आज आप काम से यात्रा पर जा सकते हैं। महिलाएं अपनी वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ मेल-जोल बना रहेगा, जिससे लाभ मिलेगा। आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में पॉजीटिव वातावरण रहेगा।

वृषभ – आज आप खुश रहेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। यात्रा-प्रवास पर जा सकते हैं।

मिथुन– दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। आज के दिन ताजगीपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन का आनंद उठा सकेंगे। खर्च अधिक होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए आज का दिन अनुकूल दिन है।

कर्क – कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़े होने की संभावना है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बंधी मामलों में लापरवाही ना करें।

सिंह – कारोबारियों को लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कन्या – व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। नए कार्य शुरु कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। गृहस्थजीवन में सुखशांति और संवादिता रहेगी। ऑफिस के काम से बाहर जाना होगा। आज आपको मान- सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
तुला – विदेश जाने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।

वृश्चिक – नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। आज के दिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है।

धनु – दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। आज का दिन मनोरंजन में बीतेगा। आज पार्टी पिकनिक की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। समाज में मान- सम्मान मिलेगा।

मकर – परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। धार्मिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। आज कारोबार में मुनाफा होगा।

कुंभ – संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको मानसिक अशांति का अनुभव होगा। कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है।

मीन – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी में समस्याएं खड़ी हो सकती है। आज के दिन आप सावधान रहें। परिवार में शांति का मौहाल रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। महिला मित्रों से लाभ मिल सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *