Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र में गरीबों के लिए म्हाडा बनाएगी 14 लाख घर

मुंबई
म्हाडा और केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक सबको घर देने के वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इसके तहत म्हाडा महाराष्ट्र में 14 लाख घर बनाएगा, जिसमें से 2.25 लाख घर एमएमआर (मुंबई महानगरीय क्षेत्र) में बनाए जाएंगे। म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इनमें से 25,000 से अधिक घरों का काम शुरू भी कर दिया गया है। 270 करोड़ हुए पास
म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी ने महाराष्ट्र में 2.25 लाख घरों के लिए 270 करोड़ रुपये मंजूर होने की जानकारी दी है। अधिकारी ने यह भी बताया कि एमएमआर के भीतर ठाणे, दिवा और कोकण बोर्ड की सीमा में अधिक घर बनाने की हमारी कोशिश है। पीएमएवाई के घरों की मांग के लिए किए गए सर्वे में महाराष्ट्र में 21 लाख आवेदन मिल हैं। इसमें एमएमआर पर आवेदनों की संख्या अधिक है।

गरीबों के लिए 1 लाख 80,000 घर
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2.25 लाख में से 1,80,000 घर निम्न आयवर्ग और निम्नतम आयवर्ग के लिए होंगे। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घरों का आरक्षण किया गया है। ज्ञात हो कि म्हाडा की लॉटरी में गरीबों के लिए सिर्फ 8 घर शामिल किए जाने से महाराष्ट्र सरकार की इस आवास निर्माण संस्था की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।

म्हाडा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में इसकी भरपाई करना चाहती है। इसलिए मंजूर हुए घरों में से अधिकांश निम्न आयवर्ग और निम्नतम आयवर्ग के लिए बनाने का निर्णय लिया गया है।

Spread the love