Monday, October 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बोरिवली जीआरपी ने किया मोबाइल चोरों का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मुंबई
बोरिवली रेलवे पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन चोरों से कुल 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनमें से 8 मोबाइल बोरिवली रेलवे स्टेशन से चोरी हुए थे। कुछ दिनों पहले मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसे पुलिस ने ट्रेसिंग पर डाला था। नंबर ऐक्टिवेट होने से पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इस मामले में बोरिवली जीआरपी ने दिनेश सुरेश प्रजापति (22) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे मिली जानकारी के बाद गणेश कवंडर और राजकुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *