Thursday, August 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वो’ के चक्कर में पत्नी को खिलाई जहरीली च्यूइंग गम

मयूर विहार

एक शख्स ने दूसरी महिला के साथ संबंधों में अड़चन बनी पत्नी को जहर मिली च्यूइंग गम खिलाकर मारने की कोशिश की। आरोप है कि महिला जब च्यूइंग गम खाने से नहीं मरी तो पिता के साथ मिलकर चुन्नी से उसका गला घोंटा। पुलिस ने महिला के आरोपी पति अर्जुन डेढ़ा को अरेस्ट कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया गया है। पुलिस महिला की सास और ससुर की तलाश कर रही पुलिस के अनुसार नम्रता (25) का मायका ईस्ट ऑफ कैलाश में है। 22 फरवरी 2016 को नम्रता की शादी चिल्ला गांव में रहने वाले अर्जुन डेढ़ा से हुई थी। पुलिस को नम्रता ने बताया कि उनके पति अर्जुन का एक अन्य महिला से संबंध है। जब उसे पति के संबंधों के बारे में पता चला तो उसने अपने सास-ससुर को बताया, लेकिन दोनों ने उसकी बात अनसुनी कर दी। उल्टा नम्रता को ही समझाया कि वह खुद सुधर जाएगा। इस बात को लेकर अर्जुन ने नम्रता के साथ झगड़ा और मारपीट करना शुरू कर दिया। वह आए दिन देर रात को घर आता था और पूछे जाने पर नम्रता से मारपीट करता था। इस दौरान नम्रता ने बेटी को जन्म दिया। इससे भी वह नाराज था। घटना वाले दिन बेटी का मुंडन कराकर आने के कुछ देर बाद अर्जुन ने नम्रता को च्यूइंग गम खाने के लिए दी। उसमें जहर मिला होने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि दोनों बाप-बेटों ने मिलकर चुन्नी से गला घोंटकर नम्रता की हत्या करने की कोशिश की। दम घुटने से वह बेहोश हो गईं। दोनों ने उन्हें मरा समझकर उनके पिता महेश को फोन कर दिया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। महेश तुरंत बेटी की ससुराल पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि नम्रता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *