Monday, November 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भारत में 27 साल तक रहने वाले पाकिस्तानी को वापस भेजा गया

मुंबई, भारत में गैरकानूनी रूप से रह रहे 37 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेज दिया गया। जिस समय वह भारत आ गया था उस समय उसकी उम्र करीब10 वर्ष थी। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिराज खान नाम का पाकिस्तानी नागरिक मुंबई के अंटोप हिल इलाके में रह रहा था। कुछ साल पहले उसने एक भारतीय महिला के साथ शादी कर ली। उसके तीन बच्चे भी हैं। रफी अहमद किदवई मार्ग थाना के वरिष्ठ इंस्पेक्टर भागवत बानसोद ने कहा, ‘चूंकि अदालत ने खान के खिलाफ सभी मामलों का निपटारा कर दिया और एक मामला सरकार ने वापस ले लिया इसलिए उसे 12 मार्च को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।’

पुलिस की एक टीम खान को पंजाब के अटारी सीमा तक लेकर गई। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके मूल देश को सौंप दिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों को खान को वापस भेजने के बारे में सूचित कर दिया था। अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के बाद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *