Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई का तापमान ग‍िरा, गर्मी से राहत नहीं

मुंबई
रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान में तो गिरावट देखी गई, हालांकि इससे मुंबईकरों को कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को भी भयंकर गर्मी, उमस और गर्म हवाओं से लोग परेशान दिखे।मौसम विभाग की वेवसाइट के अनुसार, सोमवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 38.7, जबकि उपनगर का 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में तकरीबन 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम से तापमान में गिरावट शुरू हो गई, हालांकि अगले 24 घंटे में

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों के ऊपरी स्तर में बने चक्रवात के कारण मुंबई सहित राज्यभर में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। शनिवार की तुलना में रविवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था। पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब मार्च में पारा बढ़कर 41 डिग्री जा पहुंचा। हालांकि सोमवार को तापमान लुढ़क कर कर फिर से 40 के नीचे आ गया।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अगले 24 घंटे में मुंबई का तापमान 38, जबकि 48 घंटों में 37 डिग्री रहने का अनुमान है। बता दें कि फिलहाल मुंबई शहर और उपनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलाव से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त शरीर को अच्छे से ढक लेना चाहिए। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन लाभदायक होगा। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या होने पर वक्त जाया किए बगैर डॉक्टरों से मिल लेना उचित रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *