Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 28 मार्च 2018

मेष राशि – शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि – आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी।

कर्क राशि – पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। सफलता मिलेगी। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। मन की उलझन हल होगी।

सिंह राशि – परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि – धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा।

तुला राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु राशि – आज पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।

मकर राशि – मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं। विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

कुंभ राशि – वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार को दूर रहें। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

मीन राशि – नए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। माता के स्वास्थ्यत में सुधार होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *