Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुंबई
महाराष्ट्र में अवैध तरीके से रहने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध गतिविधियों के बाद पुलिस ने कई इलाकों में छापे मारे। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए इन बांग्लादेशी नागरिकों पर भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रहने का आरोप है।गिरफ्तार किए गए 11 बांग्लादेशी नागरिकों में से आठ को मालवाणी और तीन को कांदीवली इलाके से पुलिस ने दबोचा। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों के चलते कार्रवाई हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *