Sunday, September 6metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 7 अप्रैल 2018

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी।
वृष (Taurus): कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। अॉफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत होगी। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दापत्य सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरी पेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल होगी।

सिंह (Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा। आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी।

कन्या (Virgo): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव हो सकता है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा।

धनु (Sagittarius): विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाएंगे। बाई आँख में तकलीफ हो सकती है। स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की गणेशजी की सलाह है।

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। जीवनसाथी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी-व्यवसाय में कई तरह के लाभ की प्राप्ति होगी। गणेशजी की कृपा से आय के साधनों में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से आनंद अनुभव करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *