Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में टेरेस से धकेलकर जान लेने की कोशिश

मुंबई
समता नगर पुलिस ने 27 साल के एक व्यक्ति को टेरेस से धक्का देकर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने वाले 43 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जख्मी व्यक्ति का नाम मो. इकरामुल हक है। वहीं, एक अन्य घटना में मालवणी पुलिस ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंदने वाले आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। समता नगर पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 8 बजे ठाकुर विलेज निवासी मो. इकरामुल हक अपने घर के टेरेस पर कुछ काम कर रहा था। तभी किसी ने उसे पीछे से जोर का धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जांच के दौरान पुलिस को उसी परिसर में रहने वाले 43 वर्षीय एक व्यक्ति पर शक हुआ और पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, मालवणी पुलिस ने शनिवार की रात 11.30 बजे चारकोप गांव निवासी सूरज चरणजीत सिंह के बयान के आधार पर एक डंपर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता सूरज ने बताया कि उसका भाई रोशन सिंह (23) और उसका दोस्त किरण खरात (23) बाइक से मढ से मालाड की ओर आ रहे थे। उस दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर चालक ने बाइक सवार रोशन को टक्कर मार दी, जिससे रोशन और किरण की मौके पर ही मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *